फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   mercedes will launch entry lavel new car

मर्सडीज बेंज पेश करेगी सस्ती एसयूवी कार

Sat, 18 May 2013 11:21 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 18 May 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
mercedes will launch entry lavel new car

जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सडीज नई और सस्ती इंट्री लेवल एसयूवी कार को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


इंडियन मार्केट में यूटीलिटी व्हीकल की तेजी से बढ़ती मांग के बीच कई विदेशी कार कंपनियां नई एसयूवी कारों की लांचिंग की योजना बना रही है।

इसी क्रम में जर्मनी की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मर्सडीज बेंज भी अपनी शानदार इंट्री लेवल एसयूवी को पेश करने की तैयारी कर रही है।

मर्सडीज बेंज ने बीते दिनों शानदार प्रीमियम एसयूवी जीएल क्लास के नए अवतार को भारतीय बाजार में पेश किया था। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 77.5 लाख रुपये है।

मर्सिडीज की कारों की ऊंची कीमत की वजह से कंपनी को भारतीय बाजार से अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखकर कंपनी कम कीमत में एसयूवी पेश करने की सोच रही है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले संपन्न हुए शंघाई ऑटो शो में कंपनी ने अपनी इंट्री लेवल एसयूवी जीएलए के कॉन्सेप्ट वर्जन को पेश किया था।

ऐसी उम्मीद है कि आने वाले समय में भारतीय बाजार में इसी कार को इंट्री लेवल एसयूवी के तौर पर लांच किया जाएगा। आकर्षक लुक और दमदार इंजन वाली मर्सडीज बेंज GLA खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed