सिर्फ 900 रुपए में मर्सिडीज सी-क्लास कार आपकी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने दोस्तों, परिवार के लोगों और अपनी प्रेमिका को मर्सिडीज कार में घूमाने की तमन्ना रखते हैं तो फिर ये तमन्ना अब पूरी हो चुकी है।
लग्जरी कार चलाने का सपना अब आप सिर्फ 900 रुपए में पूरा कर सकते हैं। इतना ही नहीं मर्सिडीज में घूमने के लिए फ्यूल का खर्च भी कंपनी की ही ओर से मिलेगा।
मर्सिडीज बेंज इंडिया और कारजॉनरेंट ने 'माइलेस' (Mayles) ब्रांड के तहत भारत का पहला लग्जरी सेल्फ ड्राइव कॉन्सेप्ट पेश किया है। इस कॉन्सेप्ट के जरिए युवा लग्जरी कार की ड्राइव का सपना पूरा कर सकते हैं।
कहां और कौन सी मिलेगी कार
इस कॉन्सेप्ट में शुरुअती तौर पर मर्सिडीज की सी-क्लास और ई-क्लास की कारों को पेश किया जाएगा।
ये ऑफर नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलूरू जैसे बड़े शहरों के लिए है। मर्सिडीज बेंज इंडिया और कारजॉनरेंट ने लग्जरी सेल्फ ड्राइव के लिए एसएलके और एएमजी वर्जन को भी पेश करने की सोच रही है।
मर्सिडीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, एबरहर्ड केर्न का कहना है कि मर्सिडीज बेंज को एक मार्डन लग्जरी ब्रांड के तौर पर जाना जाता है। हमारी इस माईलेस सर्विस के जरिए ज्याद लोगों को लग्जरी कार चलाने का अनुभव मिलेगा। ये सेवा शुरू करने के लिए कम्पनी ने रेंट पर कार देने वाली कंपनी कारजॉनरेंट से करार किया है। एक बार लॉन्च होने के बाद इस सर्विस में मर्सिडीज की अन्य कारों को भी शामिल किया जाएगा।
क्या हैं ऑफर
इस ऑफर में आप प्रतिदिन और प्रतिघंटा के हिसाब से मर्सिडीज कार पा सकते हैं।
मर्सिडीज की करीब सवा करोड़ रुपए की कीमत वाली मर्सिडीज ई-क्लास को आप 1200 रुपए प्रतिघंटा (25 किमी तक) किराए पर ले सकते हैं। इस दौरान कार में खर्च होने वाला ईधन भी कंपनी ही भरवाएगी।
सबसे कम किराया होगा मर्सिडीज सी क्लास का है, इस कार को आप 900 रुपए प्रतिघंटा (25 किमी तक) के हिसाब से किराए पर ले सकते हैं।
अगर आप एक घंटे की ड्राइव से संतुष्ट नहीं हैं, तो 9,500 रुपए में मर्सिडीज ई क्लास और 6,500 रुपए में मर्सिडीज सी क्लास कार को पूरे एक दिन के लिए अपना बना सकते हैं।