मर्सिडीज ने भारत में उतारीं दो एंट्री लेवल कारें, जानिए इनकी खूबियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मन की कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने अपनी एक और सीमित एडिशन की सीरिज पेश की है। कंपनी ने मर्सिडीज बेंज ए-क्लास और मर्सिडीज बी-क्लास कारों के स्पेशल एडिशन 1 को देश में लॉन्च कर दिए हैं।
कंपनी ने ए-क्लास कार को पिछले साल लॉन्च किया था और बी-क्लास को एक साल पहले उतार चुकी है। कारों के "एडिशन 1" के नाम से कुछ ही यूनिट सेल के लिए उतारे हैं। एडिशन 1 में दोनों कारों को केवल डीजल वैरियंट पर पेश किया गया है।
एडिशन 1 के ए-क्लास की कीमत 26.1 लाख रुपए है जबकि बी-क्लास की कीमत 28.75 लाख रुपए है। ये कीमतें मुंबई एक्सशोरूम की हैं।
मर्सिडीज ए-क्लास के एडिशन 1 की खूबियां
कंपनी ने मर्सिडीज ए-क्लास और बी-क्लास कारों में कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं, लेकिन ये बहुत बड़े बदलाव नहीं हैं। अब डीजल वैरियंट में सनरूफ और रिजर्व पार्किंग के लिए दोनों कारों में कैमरे की सुविधा होगी।
इलेक्ट्रिकली पॉवर्ड पेनोरेमिक सनरूफ।
पैसेंजर सीट को इलेक्ट्रिकली एडजेस्ट की सुविधा।
ज्यादा लेगैज स्पेस के लिए पिछली सीट को फोल्ड किया जा सकता है।
बैक सीट पर आर्म रेस्ट की सुविधा।
पार्किग के लिए रिवर्स कैमरा।
न्यू ट्रेमोलाइट ग्रे अलॉय व्हील्स।
मर्सिडीज बी-क्लास के एडिशन 1 की खूबियां
मर्सिडीज बेंज की ये दोनों कारें 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध हैं। यह डीजल इंजन 107 एचपी का अधिकतम पॉवर और 250 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। बेहतर माइलेज के लिए कार में 7 स्पीड वाला ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
न्यू फाइव स्पोक अलॉय व्हील्स डिजाइन।
बैक सीट के सामने एलसीडी स्क्रीन।
रियर व्यू मिरर पर ब्लैक पेंट।
पैसेंजर सीट को इलेक्ट्रिकली एडजेस्ट की सुविधा।
बैक सीट पर आर्म रेस्ट की सुविधा।
पार्किग के लिए रिवर्स कैमरा।