{"_id":"2b133770-e39e-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"mercedes-benz-launches-diesel-variant-of-r350","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्सिडीज ने उतारा आर350 का डीजल वर्जन","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
मर्सिडीज ने उतारा आर350 का डीजल वर्जन
Updated Sat, 11 Aug 2012 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने अपनी आर श्रेणी की कार का नया मॉडल बाजार में पेश किया है। नई आर350 cdi मर्सिडीज बेंज को 2987cc v6 डीजल इंजन के साथ लांच किया गया है। पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमतों के बाद कंपनी ने अपनी MPV सेग्मेंट की कार का डीजल वर्जन बाजार में उतारा है।
विज्ञापन
नई आर350 के डीजल वेरिएंट के बेस मॉडल की कीमत भारतीय बाजार में 58.9 लाख रुपये रखी गई है। कार को पूरी तरह से सुरक्षा मानकों को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। कार में 7जी ट्रॉनिक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन, आगे-पीछे दो एयरबैग्स, इमरजेंसी ब्रेक, बच्चों की सुरक्षा के लिए लॉक, टर्न सिग्नल मिरर्स, प्री-कॉलिजन सेफ्टी सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, पार्किंग गाइडेंस, LED लाईट समेत कई आकर्षक फीचर्स है।
विज्ञापन
कंपनी का दावा है कि माइलेज के मामले में भी कार बेहतर साबित होगी। कंपनी के मुताबिक कार 11.25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। इसमें 7 लोगों के बैठने की सुविधा है। इसके इंटीरियर को भी पेट्रोल मॉडल के मुकाबले आकर्षक बनाया गया है। यह कार लॉंग व्हील बेस मॉडल में भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन