फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   mercedes benz launched chepest a class car

मर्सिडीज ने लांच की सबसे सस्ती कार

Fri, 31 May 2013 01:52 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Fri, 31 May 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
mercedes benz launched chepest a class car

एक से बढ़कर एक लग्जरी कार पेश करने वाली जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती कार से पर्दा उठा दिया है।

विज्ञापन


नई प्रीमियम हैचबैक कार मर्सिडीज बेंज A क्लॉस का कार प्रेमियों को पिछले काफी दिनों से इंतजार था। नई कार को कंपनी ने भारतीय युवाओं को ध्यान में रखकर लांच किया है।
विज्ञापन


मर्सिडीज ए क्लॉस को पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में लांच किया गया है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल मॉडल 15.5 किमी. और डीजल वर्जन 20.07 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल इंजन कार A180 की मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 22.73 लाख जबकि डीजल इंजन कार A180 सीडीआइ की कीमत 21.93 लाख रुपये है।

कार में 1.6 लीटर का पेट्रोल और 1.8 लीटर वाला टर्बो डीजल इंजन यूज किया गया है। दोनों कारों में ही 7 स्पीड ड्युल क्लिच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स है।

नई कार बीएमडब्लू X1 और ऑडी Q 3 को कड़ी टक्कर दे सकती है। कार के इंटीरियर को बेहद खास और आधुनिक फीचर्स के साथ सजाया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed