फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Mercedes-Benz CLS 250 CDI and Mercedes-Benz E400 Cabriolet launched in India

भारत में पहली बार मर्सिडीज-बेंज ऐप्स सपोर्ट के साथ दो कारें

Sat, 28 Mar 2015 02:26 PM IST
Updated Sat, 28 Mar 2015 02:26 PM IST
विज्ञापन
Mercedes-Benz CLS 250 CDI and Mercedes-Benz E400 Cabriolet launched in India

मर्सिडीज-बेंज ने अपनी दो नई स्पेशिएलिटी कारों को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने नई सीएलएस क्लास कूपे और ई-क्लास कैब्रियोलेट को एक साथ बाजार में उतारा है।

विज्ञापन


कंपनी ने इन कारों के जरिए भारतीय ग्राहकों को परिष्कृत लग्जरी और स्पोर्टी फीचर एक साथ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उतारा है। दिल्ली में नई ई 400 कैब्रियोलेट की एक्स शोरूम कीमत 78.50 लाख रुपए और नई सीएलएस 250 सीडीआइ कूपे की कीमत 76.50 लाख रुपए है।
विज्ञापन


मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ एबरहर्ड केर्न ने इस मौके पर कहा कि मर्सिडीज-बेंज ने पहले ही भारतीय बाजार के लिए कारों की काफी व्यापक रेंज को पेश की हुई है। हमें भरोसा है कि इन दो नए मॉडलों के जरिए हम अपने ग्राहकों को ओर प्रसन्न रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेंगे ये फीचर्स

Mercedes-Benz CLS 250 CDI and Mercedes-Benz E400 Cabriolet launched in India

एबरहर्ड केर्न ने बताया कि इन कारों के साथ हम भारत में पहली बार मर्सिडीज-बेंज ऐप्स को भी पेश कर रहे हैं। इनके जरिए ग्राहक असीमित इंटरनेट सर्फिंग, मर्सिडीज-बेंज रेडियो, ट्यूनइन रेडियो, वेदर, ऑडियो न्यूज, फेसबुक जैसी सुविधाओं का मजा ले सकेंगे।

ई-क्लास कैब्रियोलेट में ग्राहकों के लिए सॉफ्ट टॉप पर कई रंगों के विकल्प दिए गए हैं। टॉप डाउन के साथ ड्राइव करने पर एयरकैप ने ध्वनि का स्तर कम किया है।

इसके फैब्रिक टॉप को 20 सेकंड में पूरी तरह स्वत: ही खोला और बंद किया जा सकता है। तब भी जब वाहन 40 किलोमीटर प्रति लीटर की स्पीड पर चल रहा हो। भारत में अचानक होने वाली बारिश के लिए बिलकुल उपयुक्त है। सीएलएस क्लास कूपे को 3800 आरपीएम वाले 204 एचपी के साथ दमदार डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। इसके उन्नत एयरमैटिक सस्पेंशन सिस्टम के चलते खराब सड़कों पर भी गाड़ी में झटके नहीं लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed