{"_id":"e6c4ed01729993bdab6602c30f244785","slug":"maruti-suzuki-s-upcoming-cars-will-be-highly-fuel-efficient-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार, मारुति फिर बनेगी नंबर वन?","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार, मारुति फिर बनेगी नंबर वन?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Feb 2015 02:19 PM IST
विज्ञापन
एक ऐसा भी समय था जब मारुति सुजुकी के खेमे में सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारों की संख्या सबसे ज्यादा थी। लेकिन चीजें धीरे-धीरे बदलती गईं और अन्य कार कंपनियों ने भी बेहतर माइलेज कारें बाजार में उतारीं।
विज्ञापन
यहां तक की होंडा और हुंडई जैसी कार कंपनियों ने माइलेज के मामले में मारुति सुजुकी को भी पछाड़ दिया। मारुति सुजुकी एक बार फिर सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार बाजार में उतारने वाली है।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी नए इंजन और नई तकनीक पर काम कर रही है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर नई स्विफ्ट पर काम कर रही है जो काफी किफायती भी होगी। हालांकि इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा कंपनी इस कार को 2017 तक लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
जापान में इस पर रिसर्च का काम चल रहा है, कंपनी इस नए इंजन के साथ कारों को भारत में बेचेगी। माना जा रहा है कि हाइब्रिड स्विफ्ट एक लीटर में 40 किलोमीटर से भी ज्यादा का माइलेज देगी, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
