फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   maruti suzuki launches swift sporty model

मारुति ने स्विफ्ट का स्पोर्टी मॉडल लॉन्च किया

Thu, 04 Jul 2013 10:26 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Jul 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
maruti suzuki launches swift sporty model
देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपने लोकप्रिय हैचबैक कार स्विफ्ट के नए वर्जन को पेश किया है।
विज्ञापन


कंपनी ने देश की सड़क पर स्विफ्ट के नए लिमिटेड एडिशन को लॉन्च कर दिया है।

इस शानदार कार में दमदार इंजन क्षमता और आकर्षक लुक दिया गया है। इस लिमिटेड एडिशन को कंपनी ने 'स्विफ्ट आरएस' नाम दिया है।

स्विफ्ट के नए वर्जन स्विफ्ट आरएस को स्पोर्टी लुक दिया गया है। इस नए वर्जन के लिए ग्राहकों को पुराने मॉडल के मुकाबले 24,500 रुपए अधिक खर्च करने पड़ेंगे।

निसान की नई माइक्रा एक्टिव हुई लॉन्च, कीमत 3.5 लाख
विज्ञापन


कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि स्विफ्ट आरएस में नई स्टाइल और ग्राफिक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह स्पोर्टी लगती है। इसे सीमित संख्या में और निश्चित अवधि के लिए पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लान्चिग के समय मारुति सुजुकी के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) मनोहर भट ने कहा कि, "हमारा विश्वास है कि स्विफ्ट आरएस का सीमित संस्करण उन ग्राहकों को पसंद आएगी जो स्विफ्ट को और अधिक स्पोर्टी रूप में देखना चाहते थे।

स्विफ्ट आरएस दो वैरिएंट वीएक्सआई (पेट्रोल) और वीडीआई (डीजल) में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed