मोबिलियो को टक्कर देने आया मारुति एर्टिगा का खास मॉडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बाजार में 7 सीट वाली होंडा मोबिलियो चर्चा में है। कंपनी इस कार को जुलाई, 2014 में लॉन्च करेगी। इस कार का मुकालबा मारुति सुजुकी एर्टिगा और टोयोटा इंनोवा जैसे एमपीवी कारों से है।
टोयोटा इनोवा अपनी सुविधा, विश्वसनीयता और विशालता के लिए जाननी जाती है, जबकि मारुति एर्टिगा किफायती दाम और कम तेल खपत के लिए पसंदीदा कार है।
होंडा मोबिलियो से पहले ही देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी सेडान कार मारुति एर्टिगा का लिमिटेड एडिशन बाजार में उतार दिया है। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 6.76 लाख रुपए तक है।
डेढ़ लाख कारों की बिक्री
कंपनी ने कहा कि भारतीय बाजार में एर्टिगा की डेढ़ लाख कारों की बिक्री हो चुकी है। इसके जश्न के मौके पर कंपनी ने एर्टिगा का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। यह कार जल्द ही पेट्रोल, सीएनजी और डीजल वर्जन में उपलब्ध होगी।
एर्टिगा के लिमिटेड एडिशन में पेट्रोल इंजन वाले वाहन की कीमत 6.76 लाख रुपए, सीएनजी की कीमत 7.34 लाख रुपए और डीजल की कीमत 8.05 लाख रुपए होगी।
एर्टिगा का ये मॉडल पर्ल ब्लेज ब्लू, सुपीरियर व्हाइट और सिल्की सिल्वर मेटलिक रंगों में उपलब्ध होंगे।