{"_id":"96686ef6-d7df-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"maruti-suzuki-launches-alto-800-in-vxi-trim","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा स्पेस वाली नई ऑल्टो बाजार में","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
ज्यादा स्पेस वाली नई ऑल्टो बाजार में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे सस्ती कार ऑल्टो का नया मॉडल ऑल्टो वीएक्सआई ट्रिम बाजार में उतारा है।
विज्ञापन
इसकी कीमत 3.13 लाख रुपए रखी गई है। ऑल्टो वीएक्सआई ट्रिम ऑल्टो वीएक्सआई का अपग्रेडेड वर्जन है। नए मॉडल की कीमत वीएक्सआई से करीब 13-14 हजार रुपए ज्यादा है।
विज्ञापन
फीचर की बात करें, तो नई ऑल्टो में कुछ खास फीचर में इजाफा किया गया है, जो इससे पहले की ऑल्टो में नहीं थे। इसके सभी दरवाजों में पावर विंडोज के साथ सेंट्रल लॉकिंग की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन
पुराने ऑल्टो के मुकाबले नए ऑल्टो में ज्यादा स्पेस दिया गया है और माइलेज के मामले में भी नई ऑल्टो पहले के मॉडल से बेहतर बताई जा रही है।