{"_id":"634d1060-e53d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"maruti-suzuki-diesel-coming-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द लॉन्च हो सकती है वैगनआर डीजल","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
जल्द लॉन्च हो सकती है वैगनआर डीजल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Jul 2013 12:07 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल की बढ़ती कीमत से जितना आम आदमी परेशान है उससे कहीं ज्यादा कार बनाने वाली कंपनियां परेशान हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल की बढ़ती कीमत ने पेट्रोल कारों की बिक्री को बिल्कुल नीचे गिरा दिया है। शायद यहीं कारण है कि सभी कार कंपनियां नई कारें पेश करने के बजाय अपने पुराने मॉडल के डीजल वैरिएंट को लॉन्च करने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी भी अपनी कार वैगनआर के डीजल वैरिएंट को पेश करने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी की ओर से इस बारें में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
ऐसी खबर आ रही है कि कंपनी छोटे डीजल इंजन के प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रही है। जिसका प्रयोग कंपनी वैगनआर के साथ-साथ ए-स्टार और ऑल्टो में भी कर सकती है।
विज्ञापन
इस नए इंजन की क्षमता लगभग 1.0 लीटर की होगी, और इसे 3 सिलेंडर के साथ कार में प्रयोग किया जाएगा।
वैगनआर मारुति की एक बेहतरीन हैचबैक कार है और लंबे अर्से से भारतीय सड़क पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जिस प्रकार स्विफ्ट के डीजल को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई थी, वैसी ही उम्मीद इस कार से भी लगाई जा रही है।