फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Maruti Suzuki Celerio's diesel variant to deliver 30 kmpl

मारुति की सबसे छोटी डीजल कार, माइलेज मिलेगा 30 किमी

Thu, 26 Jun 2014 12:17 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Celerio's diesel variant to deliver 30 kmpl

मारुति सुजुकी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी 800 सीसी डीजल कार उतारने की तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी इस साल के अंत तक बाजार में नई 800 सीसी डीजल कार लॉन्च करेगी।

विज्ञापन


मारुति सुजुकी देश की पहली 800 सीसी क्षमता की सबसे छोटी डीजल कार पेश करेगी। कंपनी इस कार को हाल ही में लॉन्च मारुति सेलेरियो हैचबैक कार के प्लेटफार्म पर तैयार करेगी।
विज्ञापन


भारतीय बाजार में फिलहाल अभी सबसे छोटी डीजल कार शेवरले बीट है। शेवरले बीट तीन सिलेंडर 936 सीसी डीजल इंजन पर काम करती है।

माइलेज और कीमत

Maruti Suzuki Celerio's diesel variant to deliver 30 kmpl

मारुति की नई डीजल इंजन न केवल किफायती कीमत में लॉन्च की जाएगी बल्कि इस कार का माइलेज भी शानदार होगा। कंपनी इस कार के इंजन को गुड़गांव प्लांट कर रही है।

उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें 2 सिलेंडर का इस्तेमाल करेगी जो शानदार माइलेज देने का काम करेगा। मारुति सुजुकी की 800 सीसी की कार लगभग 30 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देगी।

हाल ही प्रकाशित हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में मौजूद कारों में सबसे कम तेल खपत करने वाली कार मारुति नहीं बल्कि होंडा की नई जनरेशन की होंडा सिटी है।

रिपोर्ट के मुताबिक नई होंडा सिटी सबसे ज्यादा माइलेज देती है। यहां हैरान करने वाली एक बात और है, बेहतर माइलेज देने की श्रेणी में मारुति सुजकी कार टॉप 15 में भी शामिल नहीं है।

बढ़ेगी से‌लेरियो की मांग?

Maruti Suzuki Celerio's diesel variant to deliver 30 kmpl

सेलेरियो में सिंगल सिंलेडर 1 लीटर इंजन इस्तेमाल किया गया है। विकल्प 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ का करती है जो 67.07 बीएचपी पावर और 104 टार्क देने में सक्षम है।

यहां इंजन में दो 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प मौजूद हैं। ये 23.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

डीजल इंजन विकल्प मिलने के बाद मारुति सेलेरियो की मांग और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस बात का जिक्र नहीं किया है कि क्या डीजल वैरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed