{"_id":"e402c73e4a6ccd2bfccd060dbcefba8a","slug":"maruti-suzuki-alto-800-to-get-a-facelift-in-december-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति नए अवतार में उतारेगी अपनी सबसे लोकप्रिय कार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
मारुति नए अवतार में उतारेगी अपनी सबसे लोकप्रिय कार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Aug 2015 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी 2015 कई नए और अपग्रेड मॉडल भारतीय बाजार में उतारने वाली है। कंपनी 5 अगस्त को अपनी प्रीमियम कार एस क्रॉस लॉन्च करने की घोषणा कर चुकी है। इसके अलावा कंपनी एक हैचबैक कार वाईआरए (कोड नेम) भी लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
ताजा खबर के मुताबिक कंपनी इस साल के अंत तक अपनी सबसे लोकप्रिय कार मारुति अल्टो 800 भी उतारने वाली है। सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति आल्टो फेसलिफ्ट दिसंबर, 2015 तक लॉन्च होगी।
विज्ञापन
साल 2012 में पुराने 800 मॉडल को हटाकर कंपनी नए मॉडल के तौर पर अल्टो 800 को उतारा था। किफायती दाम और नए फीचर्स के दम पर एंट्री लेवल सेगमेंट में इस कार ने डैटसन गो, टाटा नैनो और हुंडई इऑन को की टक्कर दी।
विज्ञापन
इसका इंजन 69 एनएम 3500 की टॉर्क डिलीवरी करता है, जो पहले की अपेक्षा 11 प्रतिशत अधिक है। पुराने ऑल्टो के मुकाबले नए ऑल्टो में ज्यादा स्पेस दिया गया है और माइलेज के मामले में भी नई ऑल्टो पहले के मॉडल से बेहतर बताई जा रही है।