{"_id":"fdd185ce-887e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"maruti-plant-closed-being-decline-in-sales","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिक्री में गिरावट, मारुति प्लांट में आज उत्पादन बंद","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
बिक्री में गिरावट, मारुति प्लांट में आज उत्पादन बंद
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 09 Mar 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिक्री में गिरावट के चलते देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी शनिवार को अपने गुड़गांव प्लांट में उत्पादन बंद रखने का निर्णय किया है। कंपनी के मुताबिक, गुड़गांव प्लांट में शनिवार को एक दिन उत्पादन बंद रखा जाएगा लेकिन मानेसर प्लांट में उत्पादन सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन
मारुति के गुड़गांव प्लांट में मारुति 800, आल्टो, वेगनआर, डिजायर, एस्टिलो आदि कारों का उत्पादन होता है। इस प्लांट की क्षमता रोजाना 3,500 से 4,000 कारों के उत्पादन की है। कंपनी का कहना है कि गुड़गांव में एक दिन उत्पादन बंद रखने की वजह बाजार में आई मंदी है। हालांकि, मानेसर प्लांट को आपूर्ति किए जाने वाले इंजनों का उत्पादन सामान्य दिनों की तरह रहेगा।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी की इस साल फरवरी में कुल बिक्री 7.89 फीसदी घटकर 1,09,567 यूनिट रह गई। जबकि, पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 1,18,949 कारों की बिक्री की थी। वहीं, कंपनी की घरेलू बाजार में यात्री कारों की बिक्री 10.89 फीसदी घटकर 83,865 यूनिट रह गई।
विज्ञापन