{"_id":"d206a0502fd46e02e8b0219fcbab6f72","slug":"maruti-launched-special-edition-of-swift-dzire","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुंडई एक्ससेंट से पहले मारुति ने उतारी नई स्विफ्ट डिजायर","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
हुंडई एक्ससेंट से पहले मारुति ने उतारी नई स्विफ्ट डिजायर
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Mar 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुंडई की नई कार एक्ससेंट पहले से ही काफी चर्चाओं में है। हुंडई इस कार 12 मार्च को लॉन्च करने वाली है। एक्ससेंट से पहले ही मारुति ने अपनी कॉम्पेक्ट सेडान कार स्विफ्ट डिजायर के स्पेशल एडिशन को बाजार में उतारा है।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी ने हुंडई एक्ससेंट कॉम्पैक्ट सेडान से मुकाबला करने के लिए अपनी स्विफ्ट डिजायर के स्पेशल एडिशन 'एलडीआईएक्स' को बाजार में उतार दिया है।
विज्ञापन
हार्ले डेविडसन ने लॉन्च की दो और नई बाइक
कंपनी ने नई स्विफ्ट डिजायर में कई नए फीचर्स भी शामिल किए हैं। जिससे स्विफ्ट डिजायर पहले से और शानदार नजर आ रही है।
विज्ञापन
स्विफ्ट डिजायर एलडीआईएक्स को केवल डीजल बेस ग्रेड में पेश किया गया है। इनमें पैसेंजर साइड वैनिटी मिरर, सीडी और एयूएक्स सुविधा वाला इंटीग्रेटेड म्यूजिक सिस्टम, फ्रंट व रियर स्पीकर्स को शामिल किया गया है।
इस तरह बनाएं फटाफट तत्काल रेलवे टिकट
इसके अलावा फ्रंट बंपर पर फॉग लाइट्स, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, रिमोट सेंट्रल लॉकिंग, डे एंड नाइट इनसाइड रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया हैं।कंपनी ने नई स्विफ्ट डिजायर एलडीएआईएक्स की कीमत 6.86 लाख रुपए है। इसके अलावा कंपनी अपनी 2013 मॉडल पर कई ऑफर भी दे रही है।