{"_id":"a5390520-e394-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"mahindra-ssangyong-rexton-launching-this-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर लांच होगी 'रेक्सटोन'","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
दिवाली पर लांच होगी 'रेक्सटोन'
Updated Sat, 11 Aug 2012 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिंद्रा सैंगयोंग की बहुप्रतीक्षित suv 'रेक्सटोन' भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में त्योहारी सीजन यानी दिवाली पर लांच होगी। सैंगयोंग को फरवरी 2011 में महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा खरीदने के बाद कंपनी भारतीय बाजार में वाहन उतारने के लिए सही समय का इंतजार कर रही है। अधिग्रहण के बाद 'रेक्सटोन' सैंगयोंग मोटर का पहला उत्पाद है।
विज्ञापन
उम्मीद जताई जा रही है कि रेक्सटोन के कुछ फीचर मर्सिडीज जैसे होंगे। यानी उसका 2.7 लीटर, इनलाइन, 5-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन होगा। रेक्सटोन के ये सभी फीचर उसे बाजार में मौजूद अन्य suv कारों से अलग बना सकते है। अभी तक किसी भी suv में ऐसे फीचर नहीं है। रेक्सटोन बाजार में एडब्ल्यूडी (ऑल व्हील ड्राइव) ऑपशन में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
रेक्सटोन के दाम 16 से 18 लाख के बीच होने की उम्मीद है। रेक्सटोन suv टोयोटा की फारचूनर, फोर्ड की एंडीवर और महिंद्रा की xuv 500 के लिए चुनौती पेश कर सकती है। अभी इस बात पर संशय बना हुआ है कि इसे महिंद्रा रेक्सटोन, महिंद्रा सैंगयोंग रेक्सटोन या फिर सैंगयोंग रेक्सटोन में से क्या नाम दिया जाएगा।
विज्ञापन