नए फीचर्स के साथ आई महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार, कीमत पुरानी
महिंद्रा रेवा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी इकलौती इलेक्ट्रिक कार 'महिंद्रा e20' के नए वैरियंट को बाजार में उतारा है।
कंपनी अपनी नई कार को 5सी यानी क्लीन, कन्वीनिएंट, कनेक्टेड, क्लेवर और कॉस्ट इफेक्टिव जैसे स्टैंडर्ड पर तैयार किया है। महिंद्रा e20 का नया प्रीमियम वैरियंट “Goodbye Fuel, Hello Electric” स्कीम पर ही है। कंपनी ने नई महिंद्रा e20 की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है।
नए वैरियंट में कंपनी ने इलेक्ट्रिक पावर स्टेरिंग का इस्तेमाल किया है। पिछले वैरियंट में ये फीचर शामिल नहीं था।
इसलिए है इसका नाम रेवा
कंपनी ने नई महिंद्रा e20 की रेंज भी बढ़ाकर 120किमी! की है। लॉन्च के मौके पर हिंद्रा रेवा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, चेतन मैनी का कहना है कि सुविधाजनक ड्राइविंग महिंद्रा रेवा प्राथमिकता है।
महिंद्रा e20 के प्रोजेक्ट की शुरूआत एनएक्सआर नाम से हुई है। महिंद्रा e20 को इलेक्ट्रिक कारों में रेवा के लंबे अनुभव का फायदा मिलेगा। कंपनी ने इसका नाम भी रेवा के 'ग्रो ग्रीन' नजरिए को ध्यान में रखकर तय किया है।