फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Mahindra registers 21,000 bookings for KUV100 in a month!

चल गया महिंद्रा केयूवी-100 का जादू, 34 दिन में 21 हजार से ज्यादा बुकिंग

Fri, 19 Feb 2016 12:11 PM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
Mahindra registers 21,000 bookings for KUV100 in a month!

महिंद्रा की केयूवी-100 के मामले में वैसा ही हुआ जैसे कयास लग रहे थे। माइक्रो एसयूवी सेगमेंट की शुरुआत करने वाली यह कार बाजार में अपना सिक्का जमाने में कामयाब रही है। लॉन्च के सिर्फ 34 दिनों में केयूवी-100 को 21 हजार से ज्यादा बुकिंग मिलीं। कार की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगता है कि 1.75 लाख से ज्यादा लोगों ने इसके लिए पूछताछ की। इसकी वेबसाइट पर 27 लाख से ज्यादा लोगों ने विजिट किया। केयूवी-100 की बुकिंग दिसंबर-2015 के अंत में शुरू हुई थी।

विज्ञापन


महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. के प्रेसिडेंट और मुख्य कार्यकारी (ऑटोमोटिव) प्रवीण शाह ने कहा कि ‘केयूवी-100 को सिर्फ एक महीने में ही 21,000 से ज्यादा बुकिंग मिलने से हम काफी उत्साहित हैं। इसके लिए हम अपने ग्राहकों का शुक्रिया अदा करना चाहेंगे। बेहद कम वक्त में केयवूी-100 को मिली बुकिंग और इसके बारे में हुई पूछताछ का आंकड़ा यह साबित करता है कि यह कार लोगों को काफी पसंद आई है।
विज्ञापन


केयूवी-100 के साथ हमने एक नए सेगमेंट की शुरुआत की है। इसके जरिये हमने कॉम्पैक्ट कार का एक अच्छा विकल्प देने की कोशिश की है।

पावर स्पेसिफिकेशन

Mahindra registers 21,000 bookings for KUV100 in a month!

केयूवी-100 की जितनी बुकिंग हुई हैं उनमें से लगभग आधी संख्या पेट्रोल वेरिएंट की है। ग्राहकों तक उनकी कार जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए प्रोडक्शन भी बढ़ा दिया गया है।

बात करें पावर स्पेसिफिकेशन की तो केयूवी-100 में महिंद्रा का नया एम-फाल्कन इंजन दिया गया है। इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2लीटर का जी80 इंजन दिया गया है, जो 82बीएचपी की पावर और 115एनएम का टॉर्क देता है। डीजल वेरिएंट में 1.2लीटर का डी75 इंजन दिया गया है। जो 77बीएचपी की पावर और 190एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है।

केयूवी-100 का मुख्य आकर्षण इसमें दी गई पैरलल सीट है। जो पहली बार किसी कार में देखने को मिली है। इससे कार में सीटिंग कैपेसिटी बढ़ जाती है। यह तथ्य भी महिंद्रा और केयूवी-100 के पक्ष में जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed