{"_id":"9dd4ad5f1117ca62f2c7a5cec607a071","slug":"luxary-car-hike-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपया रोया, तो महंगी हो गईं लग्जरी गाड़ियां ","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
रुपया रोया, तो महंगी हो गईं लग्जरी गाड़ियां
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Aug 2013 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम बजट की हैचबैक कारों पर कंपनियां भले ग्राहकों को कैशबैक जैसे ऑफर दे रही हों, लेकिन लग्जरी कारों पर इस तरह की कोई छूट मिलने वाली नहीं है। उल्टे, कंपनियों ने इन गाड़ियों के दाम 2.5% से 4.5% तक बढ़ाने की तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन
पिटते रुपए की मार अब लग्जरी कार खरीदने वालों पर भी पड़ेगी। मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी लग्जरी कार कंपनियों ने रुपए की गिरती कीमत के कारण कारों की कीमत बढ़ा दी है।
विज्ञापन
मौजूद हालत में गिरते रुपए के कारण इन कंपनियों को कार पार्ट्स इंपोर्ट करने में काफी लगात आ रही है। इसलिए मर्सिडीज और ऑडी तीसरी बार दाम बढ़ा रही हैं, जबकि बीएमडब्ल्यू ने इस साल दूसरी बार कीमत बढ़ाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
टीओआई के अनुसार मर्सिडीज बेंज इंडिया का कहना है कि वह अपने मॉडल के दाम 2.5% से 4.5% तक बढ़ा रही है। इसकी वजह रुपए का गिरना और बढ़ती इंपोर्ट ड्यूटी है।
मर्सिडीज की ए-क्लास हैचबैक कार ए180 सीडीआई की कीमत 22.05 लाख हो गई हैं। इसकी कीमत में 4% का इजाफा किया गया है।