लेम्बोर्गिनी ने भारत में उतारी अपनी नई कार, स्पीड 320 किमी प्रति घंटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटालियन स्पोर्ट्स कार कंपनी लेम्बोर्गिनी अपनी रियर व्हील ड्राइव (आरडब्लूडी) बेस्ड ह्यूराकेन एलपी580-2 को 2015-लॉस एंजलिस ऑटो शो में पहले ही दिखा चुकी है।
अब इस स्पोर्ट्स कार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 2.99 करोड़ रुपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इस कार से पहले लेम्बोर्गिनी की कारें ऑल व्हील ड्राइव (एडब्लूडी) सिस्टम पर आधारित थी लेकिन पहली बार कंपनी ने इससे समझौता कर केवल रियर व्हील ड्राइव कार को इंडियन ऑटो मार्केट में उतारा है। इस कार मॉडल में रियर व्हील्स पर पावर डिलीवरी होगी।
एक्सटीरियर पर एक नजर डाले तो इसका रिडिजाइन फ्रंट व रियर हैडलाइट्स कार को एक फ्रेश लुक देते हैं। बड़े इनटेक सेक्शन स्पोर्टी, फ्रंट एक्सेल को और बेहतर किया गया है। इंटीरियर में एलपी 580-2 बेल्ट के साथ 12.3-इंच हाई रेज्यूलेशन टीएफटी इंस्ट्रमेंट पैनल दिया गया है।
स्पीड 320 किमी प्रति घंटा
लेम्बोर्गिनी की इस स्पोर्ट्स कार में 5.2-लीटर नैचुरली अस्पिरटेड वी10 पेट्रोल इंजन लगा है जो 580 पीएस की पावर के साथ 540 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा, जोकि ह्यूराकेन एपी 610-4 से 30 पीएस कम है। लेम्बोर्गिनी ह्यूराकेन एपी 610-4 मॉडल इंजन 610 पीएस की पावर के साथ 560 एनएम टॉर्क करता है।
ह्यूराकेन एलपी580-2 की टॉप स्पीड 320 किमी प्रति घंटा है जो केवल 3.2 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ पाने में सक्षम है। 5-सिलेंडर वाली यह मशीन 8.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।