{"_id":"0e24a1e0-8c94-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"jaguar-launch-freelander-2-price-43-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगुआर ने लांच की फ्रीलैंडर 2, कीमत 43 लाख","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
जगुआर ने लांच की फ्रीलैंडर 2, कीमत 43 लाख
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Mar 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने देश में ही निर्मित लैंड रोवर फ्रीलैंडर-2 का नया वर्जन बाजार में पेश किया है। फ्रीलैंडर-2 को कंपनी ने दो वेरिएंट में उतारा है। कार के 2.2 लीटर डीजल इंजन वाली टीडी-4 एसई की मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 38.67 लाख रुपये रखी गई है, जबकि 2.2 लीटर डीजल इंजन वाली एसडी-4 की कीमत 43.92 लाख रुपये है।
विज्ञापन
कंपनी के मुताबिक नए वर्जन में अंदरूनी और बाहरी स्तर पर बदलावों के साथ कई नए फीचर जोड़े गए हैं। इनमें नया सेंट्रल कंसोल, सात इंच का कलर टच स्क्रीन, बेहतर ऑडियो सिस्टम और इंटीग्रेटेड नेविगेशन सिस्टम शामिल हैं। लांचिंग के मौके पर जगुआर लैंड रोवर इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट रोहित सूरी ने कहा, 'फ्रीलैंडर 2' को इंडियन कस्टमर ने बहुत पसंद किया है। नए मॉडल का लुक काफी प्रीमियम है। साथ ही इसकी ओवरऑल ड्राइविंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि फ्रीलैंडर 2 के लेटेस्ट वर्जन में नया एक्सटीरियर डिजाइन फीचर्स, अपग्रेडेड इक्विपमेंट लेवल के साथ नए रंग भी है। कार के डॉक को पैसिव आर्ट से रिप्लेस किया गया है। नए मॉडल में 'इंटेलिजेंट' इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक है जिससे व्हीकल के स्लोप के मुताबिक ब्रेक एडजस्ट होता है। फ्रीलैंडर 2 का रियर व्यू कैमरा कैपेबिलिटी भी पहले से ज्यादा बेहतर है।
विज्ञापन