फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   hyundia new grand i10 launched at Rs 4.29

हुंडई ग्रांड आई10 लॉन्च, कीमत 4.29 -6.41 लाख रुपए

Wed, 04 Sep 2013 08:32 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 04 Sep 2013 08:32 AM IST
विज्ञापन
hyundia new grand i10 launched at Rs 4.29

अगर आप फ्रेश लुक वाली बेहतरीन हैचबैक कार ग्रांड आई10 का इंतजार कर रहे थे तो अब यह इंतजार खत्म हो चुका है। जी हां, देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कपंनी हुंडई ने भारतीय बाजार में अपनी शानदार हैचबैक कार ग्रांड आई10 को मंगवार को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन


कंपनी की नई ग्रांड आई10 कार, बाजार में पहले से मौजूद आई10 और आई20 के बीच का मॉडल माना जा रहा है।

ग्रांड आई10 इरा, मैगना, स्पोर्ट और एस्टा चार वैरियंट में उपलब्ध होगी। पेट्रोल आई10 इरा की कीमत 4.29 लाख रुपए, पेट्रोल मैगना की कीमत 4.49 लाख रुपए, पेट्रोल स्पोर्ट की कीमत 4.88 लाख रुपए और पेट्रोल एस्टा की कीमत 5.47 लाख रुपए है। जबकि ग्रांड आई10 के डीजल वर्जन की कीमत, इरा 5.23 लाख रुपए, मैगना 5.43 लाख रुपए, स्पोर्ट 5.82 लाख रुपए और एस्टा 6.41 लाख रुपए है। (कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली)
विज्ञापन


कंपनी हुंडई आई10 ग्रांड को पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरिएंट में पेश किया है। जिसमें पेट्रोल वर्जन में कंपनी ने 1.2 लीटर क्षमता का कप्पा इंजन का इस्तेमाल किया है। डीजल इंजन में कंपनी अपनी ब्रांड न्यू 1.1 लीटर डीजल इंजन का प्रयोग किया है। इसके अलावा कंपनी ने डीजल हुंडई ग्रांड आई10 में छोटा इंजन प्रयोग किया है। कंपनी ने हुंडई आई10 ग्रांड में बेहतरीन और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है। जैसे, आकर्षक स्टीरियो सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed