फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   hyundai will launch new sedan car ba

हुंडइ लांच करेगी नई कॉम्पैक्ट सेडान कार 'BA'

Fri, 31 May 2013 04:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 31 May 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
hyundai will launch new sedan car ba

अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी हुंडइ भारतीय बाजार में नई सेडान कार 'BA' को लांच करने की तैयारी में है। सेडान कार BA को कंपनी मौजूदा एसेंट की जगह लांच करेगी।

विज्ञापन


नई कार को लाने की तैयारी हुंडइ अपनी सेडान कार एसेंट की बिक्री में लगातार आ रही गिरावट व मारुति सुजुकी और होंडा को टक्कर देने के मकसद से कर रही है।

हाल ही में कंपनी ने एसेंट की बिक्री भी बंद कर दी है। नई कार के जरिए हुंडइ मारुति की स्विफ्ट डिजायर और होंडा की अमेज को टक्कर देना चाहती है।

यह हुंडइ की हैचबैक कार i10 और i20 के बीच नई कॉम्पैक्ट कार होगी। कंपनी ने नई कार का नाम BA रखा है। कार की टेस्टिंग जारी है।

ऐसी चर्चा है कि हुंडइ BA में 1.1 लीटर डीजल और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन होगा। कंपनी इसे नेक्स्ट जेनरेशन फीचर्स और फ्लूडिक डिजाइन के साथ पेश करेगी।

नई कार की कीमत 5 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है और यह भारतीय बाजार में सितंबर में लांच हो सकती है।

कार को दक्षिण कोरिया में तैयार किया गया है। एसेंट हुंडइ की 14 साल पुरानी कार है। अभी कंपनी ने इसकी बिक्री भारतीय बाजार में बंद की है, हालांकि कार का निर्यात जारी रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed