{"_id":"a65e9122-e506-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"hyundai-maruti-also-plan-diesel-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुंदइ और मारुति डीजल कारें बनाने की तैयारी में ","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
हुंदइ और मारुति डीजल कारें बनाने की तैयारी में
Updated Mon, 13 Aug 2012 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों और डीजल कारों की बढ़ती मांग के बीच शीर्ष कार निर्माता कंपिनयां डीजल कारों के निर्माण की तैयारी कर रही हैं। पेट्रोल की तेजी से बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहक डीजल कारों को तवज्जो दे रहे हैं। हालांकि डीजल कारों की कीमत पेट्रोल से चलने वाली कारों से ज्यादा हैं।
विज्ञापन
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में पिछले मौजूदा वर्ष में डीजल कारों की बिक्री में रिकार्ड बढोतरी देखी गई है, इसी आधार पर उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में भारतीय कार बाजार में डीजल कारों की भरमार होगी। मौजूदा वित्तीय वर्ष में डीजल कारों की बिक्री का आंकड़ा 35 फीसदी रहा, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा महज 15 फीसदी था।
विज्ञापन
पेट्रोल की कीमतों में हो रहे लगातार इजाफे के बाद मारुति सुजुकी और हुंदइ जैसी कंपनियां भी डीजल कारों के निर्माण में उतरने की तैयारी कर रही हैं। मारुति सुजुकी के मैनेजिंग एक्जीक्यूटिव ऑफ मार्केटिंग एंड सेल्स मयंक पारीख ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य इटेलियन कार निर्माताओं से इंजन आउटसोर्स करने का है।
विज्ञापन