{"_id":"ace45a46-e541-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"hyundai-launches-elantra-launched-sedan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुंदइ ने लांच की नई इलांट्रा सेडान","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
हुंदइ ने लांच की नई इलांट्रा सेडान
Updated Mon, 13 Aug 2012 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार निर्माता कंपनी हुंदइ मोटर ने भारतीय बाजार में एक्सक्यूटिव सेगमेंट में अपनी नई सेडान कार इलांट्रा लांच की है। इसके पेट्रोल वर्जन के बेस मॉडल की कीमत 12.51 लाख और डीजल वर्जन के बेस मॉडल की कीमत 12.91 लाख (एक्स शोरूम) रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
इलांट्रा को लांच करते हुए कंपनी के एमडी एवं सीईओ बीएस सियो ने बताया कि इलांट्रा को 2011 में अमेरिका में लांच किया गया था। इसे दुनियाभर से बेहतर रिस्पांस मिला है। हमें पूरा विश्वास है कि भारत में यह कार सफल साबित होगी। नई इलांट्रा पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में उपलब्ध है।
विज्ञापन
पेट्रोल वेरिएंट में 1.8 लीटर इंजन और डीजल वर्जन में 1.6 लीटर का इंजन है। इलांट्रा के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 12.51 लाख से 14.74 लाख रुपये तक है। वहीं, डीजल वर्जन की कीमत 12.91 लाख से 15.84 लाख रुपये तक हैं। सियो ने कहा कि भारत के एक्सक्यूटिव सेगमेंट में नई इलांट्रा हमारी उपस्थिति मजबूत करेगी।
विज्ञापन
इससे पहले, कंपनी की योजना अपनी चेन्नई इकाई में डीजल इंजन मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की थी, लेकिन डीजल और पेट्रोल की कीमतों पर सरकार का नजरिया साफ नहीं होने के कारण इसमें देरी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत में कार बाजार इन दिनों काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यह तात्कालिक स्थिति है।
गौरतलब है कि हुंदइ ने इलांट्रा के पहले वर्जन की बिक्री अगस्त 2007 में बंद कर दी थी। मौजूदा मॉडल कई मायनों में पहली इलेंट्रा का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने इसे पहले मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश लुक देने के लिए कार पर काफी काम किया है। नई इलांट्रा के विनिर्माण के लिए कंपनी ने देश में 200 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
इलांट्रा के पेट्रोल वर्जन को तीन मॉडल में पेश किया गया है। हुंदइ इलांट्रा (पेट्रोल) के 1.8 लीटर बेस मॉडल की कीमत 12.51 लाख, हुंदइ इलेंट्रा 1.8 लीटर S मॉडल की कीमत 13.74 लाख रुपये और टॉप मॉडल हुंदइ इलेंट्रा 1.8 लीटर SX की एक्स शोरूम कीमत 14.74 लाख रुपये रखी गई है। इसकी 150 bhp क्षमता और 177 Nm टॉर्क है।
इलंट्रा के डीजल वर्जन में 1.6 लीटर का इंजन है। इसकी क्षमता 128 bhp और 259 Nm टॉर्क है। डीजल वेरिएंट को चार मॉडल में बाजार में उतारा गया है। हुंदइ इलांट्रा के 1.6 लीटर डीजल इंजन के बेस मॉडल की कीमत 12.91 लाख, 1.6 लीटर S मॉडल की कीमत 13.64 लाख, 1.6 लीटर SX MT मॉडल की कीमत 14.85 लाख और 1.6 लीटर SX AT मॉडल की कीमत 15.85 लाख रुपये रखी गई है।