फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   hyundai grand i10 5 million car shahrukh khan roll out chennai

शाहरुख खान ने पेश की हुंडई की 50 लाखवीं कार

Fri, 18 Oct 2013 05:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Oct 2013 05:05 PM IST
विज्ञापन
hyundai grand i10 5 million car shahrukh khan roll out chennai
कारें बनाने वाली देश की दूसरी बड़ी कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लि. ने देश में अपनी 50 लाखवीं कार का उत्पादन पूरा किया।
विज्ञापन


कंपनी के ब्रांड अंबेसडर अभिनेता शाहरुख खान कंपनी के चेन्नई स्थित प्लांट में 50वीं कार के रूप में तैयार की गई ग्रैंड आई10 को बाजार में बिक्री के लिए रवाना किया।

इस बाइक का 10वां नया वर्जन उतारा बजाज ने

विज्ञापन

इस मौके पर कंपनी के एमडी और सीईओ बीएस सियो ने बताया कि हुंडई अब तक भारत में 2.7 अरब डॉलर का निवेश कर चुकी है और कंपनी भविष्य में भी जरूरत के हिसाब से निवेश करने में कोई कमी नहीं रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियो ने कहा कि हुंडई पहली ऐसी कंपनी है, जिसने उत्पादन शुरू होने के मात्र 15 वर्षों में यह सफलता हासिल की है। वर्तमान में उसके तमिलनाडु स्थित दो संयंत्रों हर साल 6.8 लाख कारों का उत्पादन होता है।

कंपनी के विपणन एवं बिक्री विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और डिवीजन प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी भारतीय बाजार में हर साल एक नया मॉडल पेश करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में कंपनी ने उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर आठ नये मॉडल पेश किए हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी बहुउद्देश्यीय उपयोगिता वाले वाहनों (एमपीयूवी) को बाजार में लाने की दिशा में काम कर रही है।

बाजार की स्थितियों को देखकर इसे उतारे जाने के बारे में फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed