फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   honda plans diesel versions of its cars

अपनी कारों को डीजल संस्करण में उतारेगी होंडा

Sat, 11 Aug 2012 05:25 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2012 05:25 PM IST
विज्ञापन
honda plans diesel versions of its cars

भारतीयों के दिलों पर राज करने वाली जापान की प्रमुख कार निर्माता कंपनी होंडा भारतीय बाजार में डीजल कारें उतारने का फैसला कर रही हैं। भारतीय बाजार में डीजल कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला किया है। कंपनी की डीजल कारों के निर्माण से जुड़े लोगों के मुताबिक होंडा 2013 की पहली तिमाही में अपनी डीजल कार लांच करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


होंडा भारतीय बाजार में सबसे पहले अपनी ब्रायो और ब्रायो सिडान को डीजल वेरिएंट में लांच करने की तैयारी कर रही है। इसके बाद कंपनी अक्तूबर, 2013 तक होंडा सिटी को भी डीजल इंजन के साथ बाजार में पेश करेगी। कंपनी की नई कार जैज के डीजल वर्जन के भी ऑटो एक्सपो 2014 में पेश होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी द्वारा पेश की जाने वाली सभी डीजल कारें 1.2 लीटर और 1.5 लीटर इंजन में होंगी।
विज्ञापन


कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) जनेश्वर सेन ने हालांकि उन खबरों से इनकार किया कि कंपनी अपनी किसी कार का डीजल वेरिएंट फाइनल कर चुकी है। सेन के मुताबिक कंपनी की रिसर्च और डेवलपमेंट टीम एफिशिएंट डीजल इंजन के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी डीजल कार का मॉडल फाइनल नहीं हुआ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed