फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   honda brio mpv to be launched soon

जल्दी ही दिखेगा होंडा ब्रायो का एमपीवी वर्जन

Thu, 15 Nov 2012 01:36 PM IST
कार देखो
कार देखो Updated Thu, 15 Nov 2012 01:36 PM IST
विज्ञापन
honda brio mpv to be launched soon
कार बजार में
विज्ञापन
होंडा लगातार पीछे होता जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह माना जाता रहा है कि होंडा के पास डीजल वेरिएंट कारों की कमी है। अपनी इसी कमी को दूर करने के लिए हैच बैक कारों की श्रेणी में होंडा ब्रायो का डीजल वर्जन लेकर आया है और आने वाले कुछ समय में अमेज कार का डीजल वर्जन देखने को मिल सकता है। अमेज होंडा की सेडान कार है। डीजल वर्जन की इन कारों से होंडा को उम्मीद है कि कार की बिक्री बढ़ेगी।

दूसरी ओर होंडा ब्रायो के सेडान वर्जन को बाजार में उतारने की तैयारी में लगा है। लेकिन इससे पहले होंडा ब्रायो के मल्टी परपज़ व्हीकल (एमपीवी) के काम को पूरा कर लेना चाहता है। होंडा अपनी इस योजना में सफल होता है तो सबसे पहले इंडोनेशिया में कार को उतारेगी। इंडोनेशिया के बाद इसे भारतीय उपमहाद्वीप के कार बाजार में उतारा जाएगा।

भारतीय कार बाजार में इन दिनों यूटीलिटी व्हीकल (यूवी) की मांग बढ़ी है और एमपीवी कार निर्माताओं की चांदी हो रही है। भारतीय बाजार के इस ट्रेंड को देखते हुए होंडा ब्रायो का एमपीवी वर्जन लाने की तैयारी में है। ब्रायो के एम पी वी वर्जन आने से इस सेगमेंट में अग्रणी कार मारूति की अर्टिगा, महिन्द्रा की जाइलो, टोयोटा की इनोवा को होंडा की कड़ी चुनौती मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed