{"_id":"22cd7c5f8e87b0ac146b4bbea478268c","slug":"honda-announces-new-design-concept","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा की नई कारों का डिजाइन होगा जुदा","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
होंडा की नई कारों का डिजाइन होगा जुदा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Sep 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
होंडा कार कंपनी ने इस बात की घोषणा कर दी है कि 2014 में ग्लोबली लॉन्च होने वाली कारों का डिजाइन नए कॉनसेप्ट पर होगा।
विज्ञापन
अभी तक आप होंडा की जिन गाड़ियों का डिजाइन देखते आए हैं, उससे हटकी अब कंपनी नए लुक और डिजाइन की कारों को दुनिया भर में लॉन्च करेगी।
ऑटोकारइंडिया के अनुसार होंडा 'एक्साइटिंग एच डिजाइन' के कॉनसेप्ट की तैयारी कर चुकी है। इस नए डिजाइन में तीन फैक्टर हाई टेक, हाई टेंशन और हाई टच पर खास काम किया गया है।
2014 होंडा फिट (जैज) jazz पहली कार है, जिसमें नए डिजाइन पर काम किया गया है। इस नए डिजाइन में कार का एक्सटीरियर और इंटीरियर, दोनों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
कार कंपनी ने 'सॉलिड विंग फेस' का नाम दिया है। इसके अलावा इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है। होंडा की आने वाली गाड़ियां इसी नए डिजाइन की तर्ज पर तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन