फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   honda amaze to come in competitive price

किफायती दामों में आएगी होंडा की डीजल कार अमेज

Tue, 04 Dec 2012 04:01 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Tue, 04 Dec 2012 04:01 PM IST
विज्ञापन
honda amaze to come in competitive price

होंडा भारतीय कार बाजार में बुरे दौर से गुजर रही है। इसका सबसे बड़ा कारण यह माना जाता रहा है कि होंडा के पास डीजल वेरिएंट कारों की कमी है। कंपनी अपनी पेट्रोल कारों में सुधार करने के साथ ही नई डीजल कारों को भी लाने पर काम कर रही है। नए साल में कंपनी की ब्रायो प्लेटफार्म पर आधारित सेडान कार अमेज का डीजल वर्जन देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


कंपनी से उम्मीद की जा रही है कि होंडा भारतीय कार बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के मकसद से डीजल कार अमेज को आकर्षक दामों पर लांच करेगी। इसकी सीधी टक्कर मारुति की स्विफ्ट से मानी जा रही है। डीजल वर्जन वाली अमेज से कंपनी को उम्मीद है कि इससे उसकी कार बिक्री में बढोतरी होगी। होंडा इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनेश्वर सेन ने कहा कि कंपनी नई डीजल कार अमेज को आकर्षक दामों में लांच करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


जनेश्वर सेन ने बताया कि होंडा सेडान कार अमेज की लोकल स्तर पर भी मार्केटिंग करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अगले साल तक राजस्थान के तपूकरा में डीजल इंजन का संयत्र स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी अपनी पहली डीजल कार अमेज को भारतीय बाजार में 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ अगले साल भारतीय बाजार में लांच करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed