फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Has Maruti Baleno Degraded Worth of Swift and Dzire?

मारुति बलेनो vs स्विफ्ट vs डिजायर, कौन सी कार खरीदना है बेहतर

Fri, 30 Oct 2015 03:39 PM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
Has Maruti Baleno Degraded Worth of Swift and Dzire?

देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति ने हाल में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो लॉन्च की है। एक नए प्लेटफार्म पर बनी यह हैचबैक सेगमेंट की पहली कार है जिसमें एचएसवीएस व हाईब्रिड तकनीक के साथ ही एप्पल कारप्ले सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन

बलेनो की कीमत स्विफ्ट के आसपास ही है लेकिन स्विफ्ट और डिजायर की तुलना में बलेनो के एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर और फीचर्स में काफी बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन

यह एक अच्छा निर्णय है या बुरा यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इसे समझने के लिए ही मारुति बलेनो के साथ स्विफ्ट और डिजायर की तुलना करना जरूरी है। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं कि मारुति बलेनो, स्विफ्ट और डिजायर खरीददारों को कितना आकर्षित कर पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉपुलर है स्विफ्ट

Has Maruti Baleno Degraded Worth of Swift and Dzire?

भारत में मारुति की प्रीमियम हैचबैक स्विफ्ट खासी पॉपुलर है और पिछले महीने ही स्विफ्ट के 18,278 यूनिट मॉडल की बिक्री हुई है क्योंकि लॉन्चिंग के समय यह हैचबैक प्रिमियम सेगमेंट की पहली कार थी।


बाद में स्विफ्ट से प्रेरित होकर हुंडई ने आई-20 सीरीज के रूप में प्रीमियम सेगमेंट में अपना एक नया बेंचमार्क स्थापित किया।


समय बदलने के साथ-साथ आज प्रीमियम सेगमेंट में हुंडई एलीट आई-20, होंडा जैज और मारुति बलेनो मौजूद हैं लेकिन बलेनो की कीमत उक्त दोनों प्रतियोगियों से कम है जो एक एडवॉटेज साबित हो सकता है।

कीमतें

Has Maruti Baleno Degraded Worth of Swift and Dzire?

अब हम वापस आते हैं अपने कंपेरिजन पर जो है मारुति बलेनो, स्विफ्ट और डिजायर के बीच।


मारुति सुजुकी बलेनो की कीमत 4.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है, वहीं बलेनो के डेल्टा वेरिएंट (बेस वेरिएंट से एक ऊपर) की कीमत 5.7 लाख रुपए है।


जबकि मारुति स्विफ्ट/डिजायर वीएक्सआई (मिड वेरिएंट) की कीमत 5.4 लाख/5.9 लाख रूपए है। बलेनो में स्टैंडर्ड ड्यूल एयरबैग, एबीएस-ईबीडी और कारप्ले एप्प जैसे फीचर्स इसे उक्त दोनों से कहीं आगे ले जाते हैं।

माइलेज और सेफ्टी फीचर्स

Has Maruti Baleno Degraded Worth of Swift and Dzire?

हैचबैक कार बलेनो में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। स्टैंडर्ड ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी जैसे स्टैंडर्ड फीचर दिए गए हैं, जबकि स्विफ्ट के मिड मॉडल में भी यह फीचर्स उपलब्ध नहीं है। दूसरी ओर, बलेनो का चेसिस अधिक प्रभावी ढंग से दुर्घटना का सामना करने में सक्षम है।


प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो का निर्माण एक हल्के प्लेटफॉर्म पर किया गया है, जोकि स्विफ्ट और डिजायर की तुलना में इसे करीब 100 किलो हल्का बनाता है, साथ ही यह बलेनो को बेहतर माइलेज देने में भी सहायक है।


वहीं हैचबैक सेगमेंट में पहली बार दी गई हाईब्रिड टेक्‍नोलॉजी की बदौलत बलेनो का माइलेज 27 किमी प्रति लीटर का है जो मारुति स्विफ्ट और डिजायर से कहीं बेहतर है।

फीचर्स और इंटीरियर लुक

Has Maruti Baleno Degraded Worth of Swift and Dzire?

मारुति बलेनो में दिया गया केबिन स्पेस स्विफ्ट और डिजायर दोनों की तुलना में बेहतर रखा गया है। बात करें डिजायर की तो रियर सीट में स्पेस थोड़ा कम है लेकिन बलेनो में यह कमी पूरी कर दी गई है।


फीचर्स में मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील्स, म्यूजिक सिस्टम के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और रियर चार्जिंग पोर्ट के साथ टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम जैसे एडवांस फीचर दिए गए हैं जो उक्त दोनों से कहीं बेहतर है।


मारुति सुजुकी बलेनो-डेल्टा वेरिएंट के अन्य फीचर्स


339-लीटर का बड़ा बूट स्पेस

प्री-टेंशनर्स व लोड लिमिटर्स युक्त फ्रंट सीट बेल्ट

रियर पार्किंग सेंसर्स

रियर वॉशर-वाइपर के साथ रियर विंडो डिफोगर


इन सभी फीचर्स का मारुति सुजुकी स्विफ्ट और स्विफ्ट डिजायर, दोनों में ही अभाव है।


अगर आप मारुति सुजुकी स्विफ्ट या स्विफ्ट डिजायर लेने के मूड में है तो एडवांस व बेहतर फीचर्स और किफायती कीमत रेंज वाली मारुति बलेनो पर एक बार विचार जरूर कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed