फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Government’s green subsidy on electric vehicles

इन कारों पर भारत सरकार ने शुरू की सब्सिडी

Fri, 10 Apr 2015 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Apr 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
Government’s green subsidy on electric vehicles

देश में हाइब्रिड व इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बुधवार को फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल (फेम) स्कीम की शुरुआत की। इसके तहत वर्ष 2020 तक देश में हर साल 60-70 लाख हाइब्रिड व इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है। सरकार इस स्कीम के मद में अगले दो साल में 795 करोड़ रुपए खर्च करेगी। चालू वित्त वर्ष 2015-16 में फेम स्कीम के तहत सरकार की तरफ से 260 करोड़ रुपए तो अगले वित्त वर्ष 2016-17 में 535 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई गई है। यह स्कीम गत एक अप्रैल से लागू मानी जाएगी।

विज्ञापन


स्कीम के तहत हाइब्रिड व इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी के लिए चालू वित्त वर्ष में 155 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। अगले वित्त वर्ष में यह सब्सिडी राशि 340 करोड़ रुपए की हो जाएगी। वहीं चार्जिंग सेंटर स्थापित करने के लिए चालू वित्त वर्ष में 10 करोड़ रुपए तो अगले वित्त वर्ष में 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म के विकास पर वित्त वर्ष 2015-16 में 70 करोड़ रुपए तो अगले वित्त वर्ष में 120 करोड़ रुपए निवेश की योजना बनाई गई है। हर वाहन के लिए सब्सिडी की राशि भी अलग-अलग तय की गई है। सब्सिडी की राशि ग्राहकों को दी जाएगी और मैन्यूफैक्चरर्स मासिक आधार पर उस राशि को क्लेम करेंगे।
विज्ञापन


सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के साथ फेम स्कीम शुरू करते हुए भारी उद्योग व लोक उद्यम मंत्री अनंत गीते ने बताया इस स्कीम को फिलहाल सभी मेट्रो शहर, सभी राज्यों की राजधानी व 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहिया की खरीदारी पर न्यूनतम 1,800 तो अधिकतम 22,000 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। यह वाहन में बैट्री की क्षमता पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed