{"_id":"59bf61284f1c1bb1688b55f1","slug":"google-spent-more-than-1-1-billion-dollars-developing-self-driving-cars","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गूगल ने सेल्फ ड्राइविंग कार के लिए खर्च कर डाले 1 अरब से ज्यादा डॉलर ","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
गूगल ने सेल्फ ड्राइविंग कार के लिए खर्च कर डाले 1 अरब से ज्यादा डॉलर
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
गूगल 1 अरब से ज्यादा डॉलर खर्च कर चुका है।
आखिरकार इस बात का खुलासा हो गया है कि गूगल अपनी 'सेल्फ ड्राइविंग' कार को विकसित करने में कितना खर्च कर चुका है। गूगल इस जानकारी को साझा करने से हमेश से बचता रहा है, लेकिन गूगल के वेमो और उबेर के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के बीच यह जानकारी सामने आ गई है। जानकारी मिली है कि 'सेल्फ ड्राइविंग' तकनीक पर गूगल 1 अरब से ज्यादा डॉलर यानी करीब 70 अरब रुपए खर्च कर चुका है।
पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Toyota Fortuner टीआरडी स्पोर्टिवो, कीमत 31 लाख रुपये
विदेशी मैगजीन IEEE Specrtum के मुताबिक, वेमो के फाइनेंशियल एनालिस्ट शॉन बानानजादेह के बयान से यह जानकारी मिल पाई है। बानानजादेह उबेर के खिलाफ चल रहे मुकदमे में गवाही दे रहे हैं। वेमो ने उबेर के खिलाफ साल 2017 की शुरुआत में मुकदमा दायर किया था और कहा था कि उबेर ने गूगल से जानकारी चुराकर सेल्फ ड्राइविंग कार पर काम करना शुरू किया था। पिछले महीने उबेर और गूगल के इस मुकदमे में अदालत ने अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लैरी पेज को गवाही के लिए सम्मन भेजा था। हालांकि वेमो के प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट पर कमेंट करने से इंकार कर दिया।

Trending Videos
कार के फीचर्स
Google car
कार में रुकने और चलने के लिए पुश बटन के अलावा नियंत्रण करने वाला कोई और उपकरण नहीं लगा होगा। इस कार के अगले हिस्से को लोगों की सुरक्षा के लिए मुलायम बनाया गया होगा। इसका अगला हिस्सा फोम जैसे मुलायम पदार्थ से बना होगा। इस कार की खिड़की में लगे शीशे काफी लचीले हैं, ताकि दुर्घटना की स्थिति में कम चोट लगे। इस कार में लेज़र और रडार सेंसर लगे हुए होंगे। इसके अलावा इसमें आंकड़े लेने के लिए एक कैमरा भी लगा हुआ होगा।