{"_id":"2108eb17bfe6114aae38811d6d797fea","slug":"google-robot-car-self-drive-google-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल बनाएगी टैक्सी, ड्राइवर के बिना चलेगी","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
गूगल बनाएगी टैक्सी, ड्राइवर के बिना चलेगी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा लगता है कि हॉलीवुड फिल्मों की तरह हकीकत में एक दौर ऐसा आएगा, जब इंसानों का हर काम रोबोट करते नजर आएंगे। तकनीक की दुनिया में इस दिशा में हर रोज नई क्रांति हो रही है।
विज्ञापन
दिग्गज कंपनी गूगल हर क्षेत्र में तकनीक का इस्तेमाल करने में माहिर है। इसी सिलसिले में गूगल सॉफ्टवेयर के साथ-साथ नई हार्डवेयर तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है। कंपनी ने हाल ही में एक रोबो-टैक्सी बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
इस कार को चलाने के लिए किसी ड्राइवर की जरूरत नहीं होगी। यह रोबो-टैक्सी लोगों की मांग पर खुद ही उन्हें लाने और ले जाने की सुविधा देने के लिए हाजिर हो जाएगी।
विज्ञापन
‘द टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के अधिकारियों का मानना है कि यह दुनिया भर की परिवहन व्यवस्था बदल सकती है।
ज्यादातर लोगों को कार खरीदने की जरूरत ही महसूस नहीं होगी। उनकी मानें तो यह सड़क हादसों में भी कमी लाएगी। साथ ही पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।
गूगल ने हाल ही में बड़े कार निर्माताओं के साथ बातचीत के बाद यह रोबो-टैक्सी बनाने का फैसला लिया है। कंपनी को उम्मीद है कि कार निर्माता उनके ‘सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर’ का इस्तेमाल कर इस प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।