जीएम ने रिकॉल किए 1.55 लाख वाहन,कहीं आपका तो नही?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनरल मोटर्स ने भारत में अपनी कंपनी की 1.55 लाख गाड़ियों को वापस लेने (रिकॉल) का फैसला किया है। ये सभी गाड़ियां वर्ष 2007 से वर्ष 2014 के बीच बनाई गई है।
इन गाड़ियों में शेवरले स्पार्क, बीट व एंजॉय मॉडल जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इन गाड़ियों में रिमोट कीलेस इंट्री एक्सेसरी की गलत फिटिंग की वजह से कई दिक्कतें आ रही थीं।
जनरल मोटर्स इंडिया के मुताबिक कुछ मामलों से पता चला कि शेवरले स्पार्क, बीट व इंजॉय गाड़ियों रिमोट किलेस इंट्री एक्सेसरी की गलत फिटिंग की गई है। इस वजह से इन गाड़ियों में क्षति की शिकायतें मिल रही थीं।
कंपनी खुद करेगी संपर्क
कंपनी के बयान के मुताबिक वर्ष 2007-2014 के दौरान बनाए गए लगभग 1.55 लाख गाड़ियां वापस बुलाई गई है।
कंपनी का कहना है कि जीएम इंडिया अपने सभी प्रभावित ग्राहकों से संपर्क करेगी और उनकी गाड़ियों में होने वाली दिक्कतों को दूर करेगी। इससे पहले वर्ष 2013 में फोर्ड ने फिस्टा व फिगो की 1.32 लाख गाड़ियां वापस बुलाई थी।
इसी साल जीएम इंडिया ने वर्ष 2005-2013 के बीच बनी अपनी मल्टीपर्पस व्हीकल शेवरोलेट तवेरा उत्सर्जन मामले को लेकर उन्हें वापस बुलाई थी।