{"_id":"59ba32724f1c1b96688b47d7","slug":"frankfurt-2017-suzuki-swift-sport-introduced-in-frankfurt-motor-show-know-its-features","type":"story","status":"publish","title_hn":"Frankfurt 2017: पहले से हल्की और ज्यादा दमदार सुजुकी Swift Sport हुई पेश, जानिए फीचर्स","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
Frankfurt 2017: पहले से हल्की और ज्यादा दमदार सुजुकी Swift Sport हुई पेश, जानिए फीचर्स
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
कार के फीचर्स लोगों के सामने आ चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजुकी ने आखिरकार फ्रैंकफर्ट मोटर शो में नई जेनरेशन की Swift Sport कार से पर्दा उठा दिया है। इसके बाद इस हैचबैक कार को लेकर बाजार में चल रही अफवाहों पर रोक लग गई है। कार के फीचर्स लोगों के सामने आ चुके हैं। कंपनी ने इस कार के डिजाइन में बड़े फेरबदल किए हैं और कार को HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
पढ़ें: Hero Dare से लेकर Fazer 250 तक, इस फेस्टिव सीजन धूम मचाने आ रहे ये टूव्हीलर
नई जेनरेशन वाली सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट में ना सिर्फ वजन कम किया गया है, बल्कि इसमें टर्बोचार्जर जोड़कर पहले से दमदार बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि नए प्लेटफॉर्म से यह कार पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित बन जाती है। हालांकि बता दें कि अभी यह कार भारत में नहीं आ रही।
विज्ञापन
इंजन की बात करें तो इसमें 2018 सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट 1.4-लीटर, चार सिलिंडर बूस्टरजेट इंजन के साथ आती है। इसी इंजन का इस्तेमाल Vitara S में किया गया था। कार 138 bhp की पावर और 230 NM का टॉर्क जेनरेट करती है। इससे पहले कार में 1.6 लीटर मोटर का इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि इस बार भी इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वजन की बात करें तो कार में 970 किग्रा. वजन वाली है। यह पुराने मॉडल के मुकाबले 80 किग्रा कम वजन की है।
अन्य बदलाव की बात करें तो कार को एकदम नया डिजाइन दिया गया है। यह पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी लुक देती है। आगे की तरफ नया हनीकॉम्ब ग्रिल फिनिश और नया बंपर दिया गया है। कार में 17 इंच के डायमंड कट एलॉय व्हील दिए गए हैं। इंटीरियर के लिहाज से कार में बकेट सीट, लेदर से ढका हुआ स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। कैबिन के अंदर “Sport” बैजिंग भी देखने को मिलेगी।