फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   formalities for car loan

कार लोन लेने से पहले की एक्सरसाइज

Sat, 15 Sep 2012 04:56 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2012 04:56 PM IST
विज्ञापन
formalities for car loan

अपने सपनों की कार घर लाने से पहले जरूरी है कि आप कार के दामों और लोन देने वाले बैंक पर थोड़ा वर्क आउट कर लें। लोन लेने से पहले की गई भागदौड़ आपकी बड़ी बचत करा सकती है। जिसे आप अपनी कार की एसेसीरीज इत्यादि लगावाने में इस्तेमाल कर सकते है। लोन डील तभी आकर्षक बनती है, जब इसमें मैन्युफैक्चरर या फाइनेंसर से कुछ इनसेंटिव मिल जाये। लोन लेने के लिए ऐसे बैंक का चुनाव करें जो आसान कार लोन उपलब्ध करा रहे हैं। लोन लेने से पहले आपकों अपनी जेब, पसंद और कुछ नियम कानूनों का जानने की जरूरत होती है। साल के अंत में कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए मैन्युफैक्चरर की तरफ से भी डिस्काउंट ऑफर किए जाते हैं। अगर आप चाहें तो अपनी कार प्लानिंग को कुछ समय के लिए पीछे कर सकते हैं। लोन लेने से पहले आपकों इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

विज्ञापन


पहले अपना बजट बनाइए
सबसे पहले बजट बनाकर यह देखिए कि आप वाकई कार लेने की स्थिति में हैं या नहीं। कार कंपनियों के आकर्षक और लुभावने विज्ञापन देखकर अगर आप कार की कीमत का अंदाजा लगा रहे हैं तो मामला कुछ उलट है। दरअसल कार कंपनियां कार की असल कीमत विज्ञापन में नहीं दिखाती। इन्हीं टर्म और कंडीशन के जरिए कंपनियां ग्राहक से एक्ट्रा पैसे वसूल लेती हैं। इसलिए पहले डीलर के पास जाकर कार की एक्चुअल कीमत का पता करें। फिर अपना बजट बनाएं और उसमें कार लोन की ईएमआई और अपने डाउनपेमेंट का आकलन करें। याद रखे कि आपकी सैलरी का 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कार लोन में नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन


बैंकों से जानकारी करें
अपना बजट तय करने के बाद यह जरूरी है कि आप लोन देनें वाले बैंकों से उनके इंटरेस्ट रेट के बारे में जानकारी कर लें। बैंक से इंटरेस्ट रेट पर नेगोशिएट किया जा सकता है, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बैंक की तरफ से यदि आपको कोई ऑफर दिया जा रहा है तो उसकी डिटेल लेना भी न भूलें। लोन लेते समय बैंक की शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इन सब बातों के आधार पर उस बैंक से लोन लेने का निर्णय लें जो आपको कम दर पर और सुलभ तरीके से लोन उपलब्ध करा रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्यूमेंट कलक्शन है जरूरी
जब आप यह तय कर लेते है कि आपको किस बैंक से कार लोन लेना है, उसके बाद नंबर आता है डाक्यूमेंट कलेक्ट करने का। आप पहले अपने दस्तावेज एकत्रित कर ले, उसके बाद ही लोन के लिए एप्लाई करें। आपके पास इनकम प्रूफ, पहचान-पत्र, रेजीडेंस प्रूफ, इनकम टैक्स रिटर्न या फार्म-16, लेटेस्ट सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। लोन देने वाला बैंक आपसे किन कागजों को मांगता है यह उस पर निर्भर करता है। इसलिए जरूरी है कि आप सभी कागज तैयार कर लें। इसके अलावा कार लोन का टेन्योर भी तय करें यानि आप कितनी किस्तों में बैंक को भुगतान करना चाहते हैं। अधिकतर बैंक 12, 24, 36, 48 और 60 माह के लिए कार लोन देते हैं। आप जितने ज्यादा माह का टेन्योर लेंगे, उतना ही ज्यादा ब्याज आपको बैंक को देना पड़ेगा।


बैंक प्रतिनिधि की विजिट और लोन स्वीकृति
जरूरी कागज बैंक में जमा करने के बाद बैंक का फील्ड इनवेस्टिगेटर आपके घर पर आता है और दोबारा से उन कागजों को चेक करता है जिन्हें आपने बैंक को उपलब्ध कराया है। बैंक प्रतिनिधि की विजिट के समय यह जरूरी है कि आप उसे घर पर ही मिलें। यदि वह आपसे कुछ जानना चाहता है तो आप उसे जानकारी मुहैया कराए। अगर आप घर पर नहीं मिले तो वह निगेटिव रिपोर्ट सब्मिट कर देगा और लोन के लिए आपका आवेदन-पत्र निरस्त हो जाएगा। यदि आपका कार लोन एंप्रूव हो जाता है तो बैंक आपको चेक या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए पैसा रिलीज कर सकता है। बस फिर घर ले आइए अपने सपनों की कार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed