फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   ford uses infrared images to soundproof its cars

इंफ्रारेड की मदद से फोर्ड बनाएगी साउंडप्रूफ कार

Thu, 04 Jul 2013 12:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Jul 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
ford uses infrared images to soundproof its cars

फोर्ड ऐसी कार बनाने की योजना बना रही है जिसके अंदर बैठने के बाद बाहर की शोर का पता नहीं चलेगा और वाहन के अंदर बैठे लोगों को बिल्कुल शांति का अहसास होगा।

विज्ञापन


अमेरिकी कार बनाने वाली कंपनी फोर्ड ने कहा है कि कंपनी अपने वाहनों को साउंडप्रूफ बनाने के लिए थर्मल इमेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी, जिसका उपयोग सेना हवा के रिसाव का पता लगाने और उसे ठीक करने के लिए करती है।
विज्ञापन


फोर्ड के न्वायज ओर वाइब्रेशन इंजीनियरिंग सुपरवाइजर विलियम डेडेकर ने कहा, "हम थर्मल इमेजिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग कर बाहरी आवाज को अंदर जाने से रोकते हैं, ताकि ग्राहक हमारे वाहनों की अन्य सुविधाएं जैसे ऑडियो सिस्टम और यहां तक कि शांति का अधिक आनंद ले सकें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि "फोर्ड डीयरबोर्न स्थित अपने रिसर्च सेंटर में पिछले नौ महीने से इंफ्रारेड कैमरे का इस्तेमाल कर रही है। कंपनी के इंजीनियरों ने अपने वाहन के अंदर 60 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हवा भर कर इंफ्रारेड कैमरे से वाहन के बाहर गर्म स्थानों का पता लगाया। वाहन के बाहर गर्म स्थानों का मतलब है कि वहां हवा का रिसाव अंदर से बाहर की ओर हो रहा है, यानी वहां छिद्र है इसलिए वहां से ध्वनि अंदर पहुंच सकती है।"


फोर्ड ने कहा है कि इस टेक्नोलॉजी के जरिए हवा के रिसाव का पता लगाने वाली वह पहली कंपनी है। रिसाव बंद करने से वाहनों के अंदर एयरकंडीशनिंग और हीटिंग प्रणाली की क्षमता भी बेहतर हो जाएगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed