{"_id":"11d42d839fcd28862c45359341c2f47b","slug":"ford-reveals-next-gen-endeavour","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए ये है फोर्ड की नेक्स्ट जेन इंडेवर, पहले से ज्यादा आकर्षक","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
देखिए ये है फोर्ड की नेक्स्ट जेन इंडेवर, पहले से ज्यादा आकर्षक
अमर उजाला, नई दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Tue, 01 Apr 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकॉक मोटर शो में ऑटो कंपनियों ने अपने उन मॉडल्स को प्रदर्शित किया है जो कंपनी भविष्य में उतराने वाली हैं।
विज्ञापन
फोर्ड ने यहां अपनी नेक्स्ट जेन इंडेवर को प्रदर्शित किया है। अगस्त 2013 में इस कॉन्सेप्ट कार की कुछ फोटो लीक हुई थी। उस समय से ही ये कयास लगाने शुरू हो गए थे कि फोर्ड जल्द ही अपनी नई इंडेवर पेश करने वाली है।
फोर्ड ने ऩई इंडेवर ग्रिल में भी बदलाव किए हैं। जो नई एसयूवी ईको स्पोर्ट्स से काफी मिलती जुलती है। इसके मस्कुलर टॉयर इसको स्पोर्टी लुक दे रहे हैं।
7 सीटर्स वैगनआर या डैटसन गो+ एमपीवी किस पर बैठेंगे आप
इसके साथ साथ कंपनी ने इसकी हेडलैप और फॉग लैंप के डिजाइन में भी बदलाव किए हैं। हेडलैंप पहले से छोटे और स्टाइलिश बनाए हैं। वहीं फॉग लैंप में भी बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने फोर्ड के रियर डिजाइन में भी बदलाव किए हैं। पीछे क्रोम पट्टी का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा स्टेपनी भी हटा दी गई है।
इंडेवर के फीचर पहले से ज्यादा शार्प किए गए हैं। जो इसके ओल्ड लुक को एकदम बदल देते हैं। खबरों के मुताबिक इसमें 2.2 और 3.0 लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन