{"_id":"6a24f320-e5f8-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"ford-recalls-1-28-lakh-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्ड ने 1.28 लाख कारें वापस मंगवाईं","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
फोर्ड ने 1.28 लाख कारें वापस मंगवाईं
Updated Tue, 14 Aug 2012 03:41 PM IST
विज्ञापन
फोर्ड इंडिया ने अपनी 1.28 लाख कारों की कुछ खामियों को सुधारने के लिए इन्हें रिकॉल किया है। इनमें फोर्ड की बेस्ट सेलिंग कार फिगो और क्लासिक शामिल हैं। इन कारों के स्टीयरिंग और पिछले सस्पेंशन में दिक्कतें सामने आ रही हैं। देश में इतनी बड़ी संख्या में कारों को बुलाने के गिनेचुने ही मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
जनवरी 2008 से दिसंबर 2010 तथा सितंबर 2010 से फरवरी 2011 के बीच निर्मित विभिन्न श्रेणियों की कारों में खामियां पाई गई हैं। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि उसने 23 जुलाई से फिगो और फोर्ड क्लासिक कारों में आ रही दिक्कतों की जांच शुरू की ही। जनवरी 2008 और दिसंबर 2010 के बीच निर्मित सभी फोर्ड फिगो और क्लासिक कारों की रियर ट्विस्ट बीम (आरटीबी) की जांच की गई। खामी पाए जाने पर इनको बदला भी गया।
विज्ञापन
हालांकि कंपनी ने कहा कि हर कार में पार्ट बदलने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने कहा कि आरटीबी में संभावित दरार और रियर में असामान्य शोर एक अहम मसला था। यदि कार को चलाया जाना जारी रखा जाता और शोर को नजरअंदाज किया जाता तो आरटीबी के टूटने का डर बना रहता। कंपनी ने कहा कि सितंबर 2010 से फरवरी 2011 तक निर्मित पेट्रोल वाली फोर्ड फिगो और फोर्ड क्लासिक कारों के पास होज को ऐहतियाती कदम के तहत बदला जाएगा।
विज्ञापन