फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   ford figo launches upgraded version

फोर्ड ने लांच किया फिगो का नया अवतार

Mon, 15 Oct 2012 05:33 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Mon, 15 Oct 2012 05:33 PM IST
विज्ञापन
ford figo launches upgraded version

अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर्स ने अपनी पसंदीदा हैचबैक कार फोर्ड फिगो का नया मॉडल बाजार में लांच कर दिया है। लांचिंग से कुछ घंटे पहले ही नई फिगो का ब्रोशर भी लीक हो गया था। कंपनी ने नई फिगो के फीचर और दाम में बदलाव किया है। फिगो के पुराने मॉडल के मुकाबले कंपनी ने नई फिगो में आकर्षक हैडलैंप, नया स्टीयरिंग कॉलम, नई तरह की बैक लाइट, अलॉय व्हील, नया फ्रंट बंपर और सीट का फेब्रिक डिजाइन दिया है।

विज्ञापन


कंपनी ने फिगो के नए अवतार को दो आकर्षक कलर काइनेटिक ब्लू और ब्राइट यलो में पेश किया है। फोर्ड के ट्वीट के मुताबिक में नई फिगो में कुल 100 बदलाव किए गए हैं, जिसमें से 10 स्टाइलिश चेंज हैं। इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिगो के पेट्रोल वर्जन की दिल्ली में एक्स-शोरुम कीमत 3.85 लाख और डीजल वर्जन की कीमत 4.82 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन


कार देखो के मुताबिक नई फिगो के इंजन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। पुराने इंजन को ही नई तरह से पेश किया गया है। हालांकि फोर्ड मोटर्स का दावा है कि पहले के मुकाबले इंजन की कुछ क्षमता बढ़ाई गई है, जिससे इसकी परफारमेंस में सुधार हुआ है। लांचिंग से पहले फिगो के नये मॉडल में 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन प्रयोग किए जाने की अटकलें चल रही थी। नई कार के अन्य अपडेट के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed