फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   first look of honda amaze diesel

देखिए, होंडा अमेज के डीजल मॉडल का फर्स्ट लुक

Fri, 23 Nov 2012 03:44 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Fri, 23 Nov 2012 03:44 PM IST
विज्ञापन
first look of honda amaze diesel

जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा की पहली डीजल कार 'अमेज' ने लांच होने से पहले ही दुनियाभर के बाजारों में हलचल मचा दी है। कंपनी आज अमेज के पेट्रोल मॉडल को एशिया में पहली बार थाईलैंड के बाजार में लांच कर रही है।

विज्ञापन


भारतीय बाजर में इसका डीजल वर्जन अगले वित्तीय वर्ष में दिखाई देगा। हमारी सहयोगी ऑटो वेबसाइट कार देखो ने 'अमेज' के डीजल मॉडल की टेस्ट ड्राइव की, इनकी पिक्चर को हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन


होंडा की 'अमेज' इंट्री लेवल की सेडान कार है। कंपनी ने इसे अपनी मौजूदा स्मॉल कार ब्रीयो के प्लेटफार्म पर तैयार किया है। नई कार में होंडा ने 1.5 लीटर का आइ-डीटेक डीजल इंजन इस्तेमाल किया है। कंपनी को उम्मीद है कि अमेज का डीजल वेरिएंट 24 से 25 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट ड्राइव के दौरान अनुभव किया कि अमेज मारुति की स्विफ्ट डिजायर और टोयोटा इटिओस को कड़ी टक्कर देने में कामयाब होगी। होंडा अमेज के फ्रंट लुक की बात करें तो यह ब्रीयो हैचबैक से काफी मिलता है। ब्रीयो के मुकाबले इसके फ्रंट बंपर में थोड़ा बदलाव किया गया है। अमेज का रियर डिजाइन होंडा सिटी से बेहतर तो नहीं लेकिन इसके नए मॉडल जैसा ही है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed