फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Driverless Ford tackles snow problem

चालक रहित कार में एक और कमाल फीचर देगी फोर्ड

Wed, 13 Jan 2016 01:39 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 01:39 PM IST
विज्ञापन
Driverless Ford tackles snow problem

मोटर बनाने वाली दिग्गज कंपनी फोर्ड की चालक रहित कारें अब बर्फ में भी फर्राटा भरेंगी। इसके अलावा, गूगल भी बर्फ में चलने वाली कारों का परीक्षण कर रहा है।

विज्ञापन


मोटर बनाने वाली दिग्गज कंपनी फ़ोर्ड की चालक रहित कारें अब बर्फ़ में भी फ़र्राटा भरेंगी। कंपनी के अनुसार बर्फ़ीले मौसम या बर्फ़बारी वाले इलाक़ों में उनके चालक रहित कार का टेस्ट ड्राइव सफल रहा।
विज्ञापन


बर्फ़ीले मौसम में कार के चलने और उस पर नियंत्रण रखने के लिए एक साल से अधिक समय से परीक्षण चल रहा था। चालक रहित कार के लिए बर्फ़ की सतह पर चलना बेहद चुनौती भरा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चालक रहित कार सड़क की दिशा-दशा का पता करने के लिए जिस सेंसर का इस्तेमाल करती है वे सर्दी के मौसम में ठीक से काम नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मौसम में चालक रहित कार ठीक से काम नहीं करती। इसके अलावा, गूगल भी बर्फ में चलने वाली अपनी स्वचालित कारों का परीक्षण कर रहा है।

चालक रहित कारें अपने आस-पास की स्थितियों का पता लगाने के लिए लाइट डिटेक्शन और रेंजिंग (लिडार) सेंसर की मदद लेती हैं।

लिडार सेंसर बड़ी तेज़ी से लेज़र लाइटों को कार से दूर फेंकता है और फिर पता करता है कि उसमें से कितनी लाइटें परावर्तित होकर वापस आती हैं। लिडार रेडियो वेव की मदद से काम करने वाले रडार की तरह ही काम करता है।

बर्फीले इलाकों में कार

Driverless Ford tackles snow problem

लेकिन लिडार बर्फ़ीले इलाक़ों में ठीक से काम नहीं करता। चालक रहित कार अपने आस पास को भरपूर तरीके से देखती-परखती है। यही नहीं कार के अगले हिस्से पर मौजूद ऑनबोर्ड कैमरा बर्फ़ के कारण बाधित सड़क को भी नहीं देख पाता।

फ़ोर्ड का कहना है कि इन दिक़्क़तों का हल निकाल लिया गया है। कंपनी ने बताया कि उन्होंने लिडार सेंसर की प्रोग्रामिंग इस तरीक़े से की है कि वह ज़मीन की बजाय ज़मीन के ऊपर मौजूद चीज़ें जैसे कि इमारत और सड़क के चिह्नों को भांप कर काम करता है।

फिर स्वचालित कार जुटाई गई इन जानकारियों को कार में पहले से मौजूद सड़क के हाई-रेजोल्यूशन मानचित्र से तुलना करता है। यह मानचित्र स्वचालित कार द्वारा अनुकूल मौसम के समय तैयार किया गया मानचित्र होता है। यह कार के कंप्यूटर में मौजूद होता है।

बर्फीले मौसम में चालक रहित कार का लिडार सेंसर ठीक से काम नहीं करता।

अब इस मानचित्र की मदद से बर्फ़बारी जैसे ख़राब मौसम में भी स्वचालित कार सड़क को नेविगेट कर लेती है।

फ़ोर्ड ने अपनी स्वचालित कार का परीक्षण मिशीगन यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार किए गए मॉडल सिटी में किया है। ऐसा करने वाली फ़ोर्ड पहली कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed