फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   discount on wagon r

मारुति दे रही वैगन आर पर 62 हजार की छूट

Mon, 29 Jul 2013 01:21 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
discount on wagon r
मारुति अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक वैगन आर पर भारी छूट दे रही है। खबरों के मुताबिक ये छूट वैगन आर के लगभग सभी मॉडलों पर मिलेगी।
विज्ञापन


भारतीय कार बाजार में मंदी के देखते हुए कंपनी नई नई स्कीम ला रही हैं। जहां टाटा अपनी नैनो को घर बैठे ही उपलब्ध करा रही है वहीं दूसरी कंपनियां अपने पुराने वर्जन को आकर्षक बना कर लॉन्च कर रही हैं।

वहीं मंदी में ग्राहकों को लुभाने के लिए मारुति अपनी वैगन आर कार पर 62 हजार तक की छूट दे रही है। यह छूट वैगन आर के तीनों वैरिएंट पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी में मिलेगी।
विज्ञापन


वैगन आर पर ये छूट इसके वीएक्स आई और वीएक्सआई एबीएस मॉडलों को छोड़कर सभी में उपलब्ध है। कंपनी वैगन आर पर सीधे तौर पर 36 हजार की छूट के साथ, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और 6 हजार की कॉरपोरेट छूट भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैगन आर मारुति की गैर-डीजल मॉडल में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। अभी हाल ही में मारुति ने अपने नए स्टिंग-ग्रे मॉडल को लॉन्च करने की घोषणा की थी। वैगन आर की ये नई स्टिंग-ग्रे पहले वाले मॉडल से एक दम अलग और ज्यादा स्टाइलिश दिखती है।

देखिए नई नवेली वैगनआर


बाजार में घटती मांग को देखते हुए कार निर्माता अपनी कारों में छूट दे रहे हैं। छूट वाली कारों में रेनो डस्टर, मारुति डिजायर और इको स्पोर्ट पहले से ही शामिल हैं।

परन्तु मारुति ने सीधे तौर पर छूट देकर कार के बाजार में ज्यादा प्रतिस्पर्धा पैदा कर दी है। मारुति के इस कदम के बाद आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे आने वाले समय में और भी कंपनियां अपनी कार पर छूट देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed