{"_id":"59ca29c94f1c1b71548b47cb","slug":"datsun-redi-go-gold-edition-with-new-features-launched-at-priced-3-69-lakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए एडिशन में लॉन्च हुई Datsun redi-Go, कीमत 3.69 लाख रुपए","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
नए एडिशन में लॉन्च हुई Datsun redi-Go, कीमत 3.69 लाख रुपए
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Tue, 26 Sep 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
Datsun redi-Go Gold Edition
- फोटो : Datsun redi-Go
फेस्टिव सीजन को देखते हुए ऑटोमेकर कंपनियां नई कार और लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर रही हैं। इसी क्रम में डैटसन ने भी अपनी एंट्री लेवल हैचबैक redi-GO का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इसे डटसन रेडी-गो गोल्ड एडिशन नाम दिया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 3.69 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। कार का गोल्ड एडिशन सिर्फ 1.0 लीटर इंजन वाली रेडी गो में ही मिलेगा। इंजन में तो कोई बदलाव नहीं किया गया, हालांकि कुछ नए फीचर्स इसमें जोड़े गए हैं।
पढ़ें: रेनो कैप्चर Vs हुंडई क्रेटा: फीचर्स से जानिए दोनों SUV में कौन है बेहतर
डैटसन रेडी-गो गोल्ड एडिशन तीन कलर- सिल्वर, ग्रे, व्हाइट में आती है। कार के बोनट पर, कार के आगे और पीछे नया स्टाइलिश डिजाइन पैटर्न दिया गया है। कार के व्हील कवर से लेकर फ्रंट ग्रिल तक, इसे गोल्डन टच देने की भी कोशिश की गई है।

Trending Videos
कार का लुक और फीचर्स
Datsun redi-Go Gold Edition
- फोटो : Datsun redi-Go
नए फीचर्स की बात करें तो लिमिटेड एडिशन वाली रेडी-गो में रिवर्स पार्किंग सेंसर, नया म्यूजिक सिस्टम दिया गया है। यह सुविधाएं कार के S-वैरिएंट में भी दी गई हैं। कार के इंटीरियर को भी गोल्डन रंग देने की कोशिश की गई है। इसे गोल्ड थीम में तैयार किया गया है। कार के साथ ambient लाइटिंग ऐप की सुविधा भी दी गई है, जो आपके मूड के हिसाब से लाइटिंग निर्धारित करती है।
इंजन की बात करें तो रेडी-गो गोल्ड एडिशन में 1.0 लीटर iSAT इंजन दिया गया है। यह 67 बीएचपी की पावर और 91 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी ने इसमें माइलेज सुधारने की भी कोशिश की है। रेडी-गो 22.5 kmpl का माइलेज देती है। यह 1 लीटर इंजन वाली क्विड के 22.04 kmpl माइलेज के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है।