{"_id":"a4d8ad486ebf12a2d710d26bebf30247","slug":"china-to-build-charging-network-for-electric-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चीन तैयार करेगा चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क ","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चीन तैयार करेगा चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
चीन में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए यहां की सरकार ने बैटरी से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए उसने तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को चीन ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके मुताबिक देश में एक चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जो इलेक्ट्रिक वाहनों को सेवा देगा।
विज्ञापन
चीन सरकार द्वारा पास की गई गाइडलाइन के मुताबिक इस चार्जिंग नेटवर्क के तहत आवासीय कॉलोनियां, व्यापारिक क्षेत्र, सार्वजनिक स्थान और अंतरर-शहरी हाईवे शामिल होंगे। इसमें यह भी प्रावधान किया गया है कि आवासीय कॉलोनियों को चार्जिंग स्टेशन लगाने होंगे या फिर इसे लगाने के लिए जगह उपलब्ध करवानी होगी।
विज्ञापन
इसके लिए चीनी सरकार निजी कंपनियों को भी इस योजना में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेगी। चीन में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि 2020 तक यहां की सड़कों पर 50 लाख इलेक्ट्रिक वाहन होंगे।