{"_id":"84ae27fa-24b1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"car-sales-in-top-gear-in-festival-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी मांग से टॉप गियर में कारों की बिक्री","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
त्योहारी मांग से टॉप गियर में कारों की बिक्री
नई दिल्ली।
Updated Fri, 02 Nov 2012 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन और नए माडलों के बल पर इस वर्ष अक्टूबर में कारों और मोटरसाइकिलों की बिक्री ने टॉप गियर में फर्राटा भरा है। कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की बिक्री 85.5 प्रतिशत उछलकर एक लाख के पार 1,03108 वाहनों पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी ने बताया कि अक्टूबर 2011 में कुल 55,595 कारें बिकी थी जबकि यह संख्या बढ़कर 1,03,108 कारों पर पहुंच गई है। कंपनी ने अक्टूबर 2012 में घरेलू बाजार में कुल 96,002 कारें बेची जो पिछले वर्ष की आलोच्य अवधि में 51,458 कारों की तुलना में 86.6 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
कंपनी का कारों का निर्यात 71.8 प्रतिशत बढ़कर 7,106 कारों पर पहुंच गया जबकि पिछले वर्ष अक्टूबर में यह 4,137 कारों के आंकड़े पर रहा था। कंपनी के बहुपयोगी वाहनों की मांग में वृद्धि आई है लेकिन नैनों की मांग घट गई है। कार बनाने वाली देश की दूसरी बड़ी कंपनी हुडइ मोटर इंडिया की अक्टूबर 2012 में बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 48,785 कारों पर पहुंच गई है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 48,322 कारों पर रही थी।
विज्ञापन
हुंडइ ने घरेलू बाजार में कुल मिलाकर 35,778 कारें बेची जो अक्टूबर 2011 में 33,001 कारों की तुलना में आठ फीसदी अधिक है। कंपनी का निर्यात 50 प्रतिशत उछल कर 23,007 कारों पर पहुंच गया जबकि पिछले वर्ष की आलोच्य अवधि में 15,321 कारें निर्यात की गई थी।
वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स ने इस वर्ष अक्टूबर में कुल मिलाकर 71,771 वाहनों की बिक्री की जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है। कंपनी के वाहनों की घरेलू बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 68,145 वाहनों पर पहुंच गई जबकि अक्टूबर 2011 में यह संख्या 63,837 वाहन रही थी।
निसान ने अप्रैल से अक्टूबर के दौरान 23,642 कारें बेची जो बीते साल की समान अवधि की तुलना में 88 फीसदी अधिक है। हीरो मोटोकोर्प ने अक्टूबर में अभी तक की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की है। अक्टूबर में 5.29 लाख वाहन डिस्पैच किए गए। त्योहारी सीजन में सिर्फ 15 दिनों में 16-31 अक्टूबर 3.5 लाख से अधिक वाहन बेचे गए।