{"_id":"5a1677f04f1c1bb6678bd770","slug":"bollywood-actress-alia-bhatt-bought-new-range-rover-vogue-suv-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट ने खरीदी 1.88 करोड़ की ये कार, 210 kmph तक की पकड़ सकती है रफ्तार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
आलिया भट्ट ने खरीदी 1.88 करोड़ की ये कार, 210 kmph तक की पकड़ सकती है रफ्तार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Range Rover Vogue
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट वर्तमान दौर के उभरते हुए सितारों में से एक हैं। हाल ही में उनकी कारों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। "बदरी की दुल्हनिया" की इस एक्ट्रेस ने लग्जरी एसयूवी कार Range Rover Vogue खरीदी है। इस कार की कीमत 1.88 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह भारत में मिलने वाली सबसे महंगी एसयूवी कारों में से एक है। यही कार बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के भी पास है।
विज्ञापन
Trending Videos
कार की खासियत
Range Rover Vogue
इस कार में 3.0 लीटर वी6 टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 240 बीएचपी की पावर और 600 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। आलिया भट्ट ने जो मॉडल खरीदा है वह लंबे-व्हीलबेस के साथ आता है। इससे पीछे वाली सीटों पर बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा जगह मिलती है। कार की टॉप स्पीड 210 kmph की है।
पढ़ें: लॉन्च हुई मारुति सुजुकी Swift लिमिटेड एडिशन, कीमत 5.44 लाख रुपए से शुरू
कार में 20-इंच के एलॉय व्हील, एडजस्ट हो पाने वाली लेदर सीट, क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, मूड लाइटिंग, शानदार ऑडिया सिस्टम, वर्चुअल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दी गई है। कार में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें कई कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए भी 8-10 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा कार में क्रूज कंट्रोल, सराउंड कैमरा सिस्टम दिया गया है।