{"_id":"36dda808-93b9-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"bmw-will-launch-soon-sav-x4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमडब्लू जल्द पेश करेगी एसएवी 'एक्स 4'","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
बीएमडब्लू जल्द पेश करेगी एसएवी 'एक्स 4'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 23 Mar 2013 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्लू अपनी कारों की रेंज में बढोतरी करते हुए नई एसएवी कार 'एक्स 4' को पेश करने की तैयारी कर रही है। बीएमडब्लू एसयूवी की ही तरह नए सेग्मेंट स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (एसएवी) की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन
कंपनी ने नए सेग्मेंट की अपनी नई कार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीएमडब्लू एक्स4 को साल 2014 तक बाजार में लांच किया जाएगा। एसएवी सेग्मेंट की नई कार बीएमडब्लू की एसयूवी कारों से मिलती-जुलती होगी।
विज्ञापन
फीचर्स और लुक के मामले में 'एक्स 4' कार बीएमडब्लू की एसयूवी कारों से अलग होगी। दमदार इंजन वाली इस कार पर कंपनी तेजी से काम कर रही है और इसे जल्द से जल्द लांच करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
बीएमडब्लू के चीफ एक्जक्यूटिव नॉर्बट रेथोफर ने बताया कि कंपनी साल 2014 तक 25 नए मॉडलों को ऑटो बाजार में उतारने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि नई कारों की लांचिंग के साथ ही एक्स4 को भी पेश किया जाएगा।
रेथोफर ने बताया कि 25 कारों में से 10 मॉडल एकदम नए होंगे जबकि बाकी कारें मौजूदा मॉडल का नया वर्जन होंगी। बीएमडब्लू एक्स4 की लंबाई करीब 4.56 मीटर होगी। इसके साथ ही कंपनी इसमें 6 सिलेंडर वाला दमदार इंजन यूज करेगी। बीएमडब्लू इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में बाजार में उतारेगी।