फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   BMW M6 Gran Coupe launched in India at Rs 1.75 Cr

4.2 सेकंड में 0-100 किमी रफ्तार, कीमत 1.75 करोड़ रुपए

Fri, 04 Apr 2014 05:36 PM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
BMW M6 Gran Coupe launched in India at Rs 1.75 Cr

बीएमडब्लू ने 1.75 करोड़ रुपए की स्पोर्ट्स कार एम-6 ग्रैन कूपे लांच की है। कार में 560 हार्स पावर का दमदार पेट्रोल इंजन लगा है। कंपनी ने एम-6 में आठ सिलेंडर वाला एम ट्विन पावर इंजन इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन


इसे लांच करते हुए बीएमडब्लू ग्रुप के इंडिया प्रेसिडेंट फिलिप वॉन शार ने कहा कि यह कार भारत में ब्रांड प्रमोशन की एक मजबूत कड़ी साबित होगी। कंपनी इस साल चार नए मॉडल लांच करेगी, जिसमें एम-सीरीज की भी कार होगी।
विज्ञापन


बीएमडब्लू ग्रैन कूपे बीएमडब्लू 6 सीरीज की ही अपग्रेड कार है जो कंपनी ने अब एम सीरीज के तहत लांच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए ऑन रोड कितने का पड़ेगा नया हीरो प्लेजर 2014


बीएमडब्लू ग्रैन कूपे का मुकालबा ऑडी आरएस7, मर्सिडीज सीएलएस और पॉर्श पैनामेरा से होगा।

बीएमडब्लू ग्रैन कूपे ड्राइविंग के अलग-अलग मोड ईकोप्रो, कम्फार्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट+ के साथ मौजूद है जिसको उंगली के इशारे से कंट्रोल किया जा सकता है।
BMW




















कंपनी ने बीएमडब्लू ग्रैन कूपे में ट्विन र्ट्बो चार्जेड, 4.4 लीटर, वी8 इंजन का इस्तेमाल किया है जो 560बीएचपी पावर और 680एनएम टार्क पैदा करने में सक्षम है। इसमें 7 स्पीड एम डुअल क्लच ट्रांसमिशन का इस्तेमाल किया गया है जिसको पैडल शिफ्टर के जारिए तेजी से शिफ्ट किया जा सकता है।

इसकी स्पीड की बात करें तो 4.2 सेकंड में ये 0 से 100 किमी प्रति घंटे पकड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed